मनोरंजन

सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर फिल्म 'दरबार' का फर्स्ट लुक हुआ जारी, 25 साल बाद निभाएंगे पुलिस ऑफिसर का किरदार

सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) अपनी अगली तमिल फिल्म 'दरबार' (Darbar) में 25 वर्षो के बाद एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाएंगे...

सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर फिल्म 'दरबार' का फर्स्ट लुक हुआ जारी, 25 साल बाद निभाएंगे पुलिस ऑफिसर का किरदार
फिल्म 'दरबार' का फर्स्ट लुक (Photo Credit- IANS)

चेन्नई:  सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) अपनी अगली तमिल फिल्म 'दरबार' (Darbar) में 25 वर्षो के बाद एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाएंगे. फिल्म का शीर्षक और फर्स्ट लुक मंगलवार को जारी किया गया. रजनीकांत ने 1992 में आई तमिल फिल्म 'पांडियन' (Pandian) में एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था. मुर्गदास ने ट्विटर पर फिल्म का शीर्षक और फर्स्ट लुक जारी किया.

उन्होंने लिखा, "आपके सामने पेश है. दरबार में हमारे अपने थलाइवा का पहला लुक." उन्होंने अगले साल पोंगल के दौरान फिल्म की रिलीज की पुष्टि की.

यह भी पढ़ें: Viral: रजनीकांत और नयनतारा की फिल्म ‘Thalaivar 167’ की फोटोज इंटरनेट पर हुई लीक

सोमवार को फिल्म में मुख्य महिला का किरदार निभाने के लिए नयनतारा के नाम की घोषणा की गई थी. संतोष सिवान फिल्म में कैमरे का कार्यभार संभालेंगे जबकि अनिरुध रविचंद्र संगीत कंपोज करेंगे. वहीं श्रीकर प्रसाद संपादन का जिम्मा संभालेंगे.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2019 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).