मनोरंजन

सुपरस्टार प्रभास अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाएंगे पोंगल का त्योहार

पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास, जो इस समय अपनी अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म साहो की शूटिंग में व्यस्त हैं, वह अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ पोंगल और मकर संक्रांति के त्योहार का जश्न मनाएंगे...

सुपरस्टार प्रभास अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाएंगे पोंगल का त्योहार
प्रभास (Photo Credit- Instagram)

पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास (Prabhas), जो इस समय अपनी अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'साहो' (Saaho) की शूटिंग में व्यस्त हैं, वह अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ पोंगल (Pongal) और मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के त्योहार का जश्न मनाएंगे. प्रभास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर दुनियाभर से अपने प्रशंसकों को त्योहार की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी है. प्रभास सालभर से अपनी अगली बिग बजट फिल्म साहो की शूटिंग में व्यस्त है जिसके कारण उन्हें अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने के लिए ज्यादा समय नहीं मिल रहा है.

अपने फैंस को शुभेच्छा देते हुए प्रभास ने लिखा. हर साल की तरह, इस पोंगल में भी प्रभास अपने व्यस्त शेड्यूल से वक़्त निकालकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार का जश्न मनाएंगे. सुपरस्टार प्रभास ने बाहुबली फ्रेंचाइजी की सफलता के साथ प्रशंसकों का जबरदस्त जमावड़ा अपने नाम कर लिया है.

बाहुबली: द बिगिनिंग (Baahubali: The Beginning) ने प्रभास को एक घरेलू नाम बना दिया था, तो वही बाहुबली: द कन्क्लूजन (Baahubali 2: The Conclusion) ने अभिनेता को पैन इंडिया स्टार के रूप में स्थापित किया है. प्रभास के जन्मदिन पर रिलीज हुई 'शेड्स ऑफ साहो' (Shades of Saaho) वीडियो में न केवल पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास का फिल्म से उनका नया और स्टाइलिश लुक देखने मिला, बल्कि अबू धाबी शेड्यूल की भी झलक देखने मिली, जहां साहो की टीम ने इंडस्ट्री के सबसे महंगे और बहु-करोड़ एक्शन दृश्यों में से एक की शूटिंग को अंजाम दिया गया है.

 

View this post on Instagram

 

Hey, Good Morning Darlings! #Prabhas 💝😉

A post shared by Prabhas Raju Uppalapati (@prabhas_raju) on

यह भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर ने प्रभास के लिए भेजे तिल गुड़ के लड्डू!

अभिनेता जल्द ही श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ बिग बजट की फिल्म 'साहो' में नज़र आएंगे और वह वर्तमान में ’जिल’ फेम राधा कृष्ण कुमार के निर्देशन में अपनी अगली फिल्म के लिए इटली में शूटिंग कर रहे हैं. "अमौर" नामक इस फ़िल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े नज़र आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2019 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).