बॉलीवुड

Video: प्रभास की फिल्म साहो हुई रिलीज, रात भर फैंस ने सिनेमाघरों के बाहर मनाया जश्न

हैदराबाद के कई थियेटरों में तो रात से ही फैंस का जमावाड़ा देखा गया. ट्विटर पर अब कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं. जिसमें सिनेमाघरों के लंबी लाइन से लेकर साहो के बड़े-बड़े पोस्टर पर हार चढाते हुए फैंस दिखाई दे रहे हैं.

Video: प्रभास की फिल्म साहो हुई रिलीज, रात भर फैंस ने सिनेमाघरों के बाहर मनाया जश्न
प्रभास के फैंस जश्न मानते हुए (Image Credit: Twitter)

साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म साहो (Saaho) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. ऐसे में प्रभास के चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं हैं. इस फिल्म के लिए सिनेमाघरों के बाहर फैंस की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही हैं. हैदराबाद (Hyderabad) के कई थियेटरों में तो रात से ही फैंस (Fans) का जमावाड़ा देखा गया. ट्विटर पर अब कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं. जिसमें सिनेमाघरों के लंबी लाइन से लेकर साहो के बड़े-बड़े पोस्टर पर हार चढाते हुए वीडियो दिखाई दे रहे हैं.

प्रभास नाम के फैन पेज पर एक बाद एक कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें फैंस का जोश देखने को मिल रहा है. आप भी देखिए इन वीडियोज में कैसे फैंस खुशी मना रहे हैं.

प्रभास के फैंस उनकी फोटो पर हार चढ़ा कर दूध से नहलाते हुए.

थियेटर में साहो देखने के लिए जमा हुई भीड़.

थियेटर के बाहर खड़े फैंस का जोश देखने के लायक है.

रात भर फैंस बाइक लेकर सड़कों पर प्रभास के लिए दीवानगी दिखाते हुए.

आपको बता दें कि फिल्म 'साहो' में श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे जैसे कलाकार भी अहम रोल में है. सुजीत ने फिल्म का निर्देशन किया है. प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म का रिव्यू हम भी जल्द ही आपको सामने लेकर आएंगे. लेटेस्टली के साथ आप बने रहे.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2019 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).