Nayanthara Open Letter to Dhanush: नयनतारा ने धनुष को लिखा भावुक पत्र, नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री विवाद पर जाहिर की नाराजगी
साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा ने अभिनेता धनुष को लेकर एक खुला पत्र साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वह दिल से आहत हैं.
Nayanthara Open Letter to Dhanush: साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा ने अभिनेता धनुष को लेकर एक खुला पत्र साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वह दिल से आहत हैं. मामला उनकी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री से जुड़ा है, जिसमें फिल्म 'नानुम राउडी धान' के कुछ अंश इस्तेमाल करने पर धनुष ने आपत्ति जताई है. नयनतारा ने पत्र में लिखा, "प्रिय श्री धनुष के राजा, यह पत्र आपको कई गलतफहमियों को दूर करने के लिए लिखा जा रहा है. आप जैसे स्थापित अभिनेता, जिनका करियर उनके पिता और भाई जैसे फिल्म निर्माताओं के सहयोग और आशीर्वाद से आगे बढ़ा है, को यह समझना चाहिए कि सिनेमा हमारे जैसे लोगों के लिए एक संघर्ष है. मैं एक सेल्फ-मेड महिला हूं, जिसने अपनी मेहनत और दर्शकों की सराहना से यह मुकाम हासिल किया है."
उन्होंने आगे कहा कि उनकी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री का लंबे समय से इंतजार हो रहा है, जिसमें उनके जीवन, प्रेम और शादी से जुड़ी कई बातें शामिल हैं. हालांकि, इस डॉक्यूमेंट्री में 'नानुम राउडी धान' से जुड़े अंश शामिल नहीं हो सके, जो उनके लिए एक खास फिल्म है. नयनतारा ने धनुष पर व्यक्तिगत रंजिश रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसका असर केवल उन पर नहीं बल्कि डॉक्यूमेंट्री की पूरी टीम पर पड़ा है. उन्होंने कहा कि इस विवाद ने उनकी मेहनत और उन सभी लोगों की भावनाओं को आहत किया है, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट में अपना समय और प्रयास लगाया.
नयनतारा का धनुष को खुला पत्र:
View this post on Instagram
यह खुला पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और नयनतारा के प्रशंसक इस मुद्दे पर उनके समर्थन में खड़े हैं. धनुष की तरफ से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2024 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

