Jana Nayagan Movie Review: थलपति विजय का ग्रैंड फेयरवेल, एक्शन, ड्रामा और फैन सर्विस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है 'जन नायगन'

अगर आप बेहतरीन कहानी और दमदार अभिनय के दीवाने हैं, तो जन नायगन आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरती है. यह फिल्म राजनीति, सामाजिक मुद्दों और व्यक्तिगत रिश्तों के ताने-बाने को इतनी खूबसूरती से बुनती है कि दर्शक शुरू से अंत तक स्क्रीन से चिपके रहते हैं.

जन नायकन मूवी समीक्षा (Photo Credits: File Image)

Jana Nayagan Movie Review: अगर आप बेहतरीन कहानी और दमदार अभिनय के दीवाने हैं, तो जन नायगन (Jana Nayagan) आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरती है. थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की यह फिल्म राजनीति, सामाजिक मुद्दों और व्यक्तिगत रिश्तों के ताने-बाने को इतनी खूबसूरती से बुनती है कि दर्शक शुरू से अंत तक स्क्रीन से चिपके रहते हैं. यह भी पढ़ें: Jana Nayagan First Roar: थलपति विजय की फिल्म 'जना नायकन' से फर्स्ट लुक रिलीज, जबरदस्त एंट्री के साथ किया जन्मदिन सेलिब्रेट (View Poster)

फिल्म: जन नायकन

मुख्य कलाकार: थलपति विजय, पूजा हेगड़े , बॉबी देओल और ममिता बैजू

निर्देशक: एच. विनोथ

निर्माता: वेंकट के. नारायण (केवीएन प्रोडक्शंस)

जॉनर: पॉलिटिकल ड्रामा / एक्शन-थ्रिलर

रेटिंग: 3.5 स्टार्स

कहानी: जो लोग 'भगवंत केसरी' के बारे में नहीं जानते, उनके लिए यहाँ कहानी की एक झलक दी गई है. वेट्री (विजय) जेल का एक कैदी है जो जेलर का भरोसा जीत लेता है और आखिरकार उसकी सिफारिश पर रिहा हो जाता है. इसके बाद वह विजी (ममिता बैजू) की जिम्मेदारी लेता है और उसके साथ एक मजबूत भावनात्मक रिश्ता बनाता है. विजी के पिता का सपना था कि वह आर्मी ऑफिसर बने, लेकिन अपनी माँ को खोने के बाद बचपन के गहरे सदमे की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहती है और संघर्ष करती है. कहानी में कायाल (पूजा हेगड़े) की एंट्री होती है, जो एक पत्रकार और क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट है; उसे वेट्री से प्यार हो जाता है और वह विजी को उसके डर का सामना करने में मदद करती है। इसी बीच, विजी अनजाने में एक ऐसे क्राइम सिंडिकेट में फंस जाती है जिसका संबंध वेट्री के पुराने दुश्मनों से होता है। इसके बाद एक जाना-पहचाना सवाल उठता है, क्या वेट्री विजी को बचा पाएगा और अपने देश को मंडराते खतरों से सुरक्षित रख पाएगा?

पटकथा: फिल्म की कहानी सामाजिक जागरूकता और राजनीतिक समझ का एक सशक्त मिश्रण पेश करती है. पटकथा इतनी कुशलता से तैयार की गई है कि इसमें एक पल के लिए भी ढील नहीं मिलती। निर्देशक ने राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को मनोरंजक और प्रभावशाली ढंग से पर्दे पर उतारा है. अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत इस कहानी की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरता है. उनका बैकग्राउंड स्कोर विजय के मास मोमेंट्स को बिल्कुल अलग ही लेवल पर ले जाता है, जबकि 'Chella Magale' जैसा बेहद खूबसूरत और मेलोडियस गाना फिल्म के इमोशनल पहलुओं को और भी गहरा बनाता है.

कलाकारों का प्रदर्शन: अभिनय के मामले में यह फिल्म हर पैमाने पर खरी उतरती है. थलपति विजय ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे मास सिनेमा के निर्विवाद राजा हैं. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, संवाद अदायगी और एक्शन सीक्वेंस बेहद प्रभावशाली हैं. वहीं, मुख्य खलनायक के रूप में बॉबी देओल ने अपनी खौफनाक और इम्प्रेसिव परफॉरमेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है; उनका लुक और एटीट्यूड फिल्म के सबसे मजबूत पहलुओं में से एक है. पूजा हेगड़े न केवल स्क्रीन पर बेहद खूबसूरत और स्टनिंग लगी हैं, बल्कि अपनी शानदार एक्टिंग से उन्होंने किरदार में जान फूंक दी है. उनके अलावा, ममिता बैजू अपने स्टनिंग लुक और इमोशनल सीन्स से दिल जीतती हैं, जबकि गौतम वासुदेव मेनन का छोटा सा रोल भी बहुत ही प्रभावशील और सटीक साबित होता है.

अंतिम निर्णय: जन नायकन सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि सिनेमाप्रेमियों के लिए एक मास फेस्टिवल है. थलपति विजय का महा-अवतार, बॉबी देओल का घातक विलेन लुक, पूजा हेगड़े की बेहतरीन एक्टिंग और अनिरुद्ध का धमाकेदार म्यूजिक इसे हर सिनेमा प्रेमी के लिए देखना अनिवार्य बनाता है. यदि आप मास एंटरटेनमेंट के साथ-साथ एक सार्थक और मनोरंजक फिल्म देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपको बिल्कुल मिस नहीं करनी चाहिए.

Share Now