मनोरंजन

Master Box Office Collection Day 1: तमिल फिल्म ‘मास्टर’ के पहले दिन के कलेक्शन को जानकार उड़ जाएंगे होश, बॉलीवुड के लिए भी अच्छी खबर

बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस तमिल फिल्म ने पहले दिन कमाई का आंकड़ा पेश किया है उसे देखकर मेकर्स के आंखें चमक उठी है.

Master Box Office Collection Day 1: तमिल फिल्म ‘मास्टर’ के पहले दिन के कलेक्शन को जानकार उड़ जाएंगे होश, बॉलीवुड के लिए भी अच्छी खबर
फिल्म मास्टर पोस्टर (Image Credit: Twitter)

कोरोना वायरस के बाद हुए लॉकडाउन (Lockdown) के चलते सिनेमाघर बंद चल रहे थे. हालांकि सरकार ने तय नियम के साथ इन्हें खोलने की इजाजत दे दी है. लेकिन थियेटर में दर्शक कैसा रिस्पांस दिखाएंगे? इसे लेकर मेकर्स के दिमाग में कंफ्यूजन बना हुआ है. लेकिन अब मेकर्स की इस हिचकिचाहट को दूर करने का काम किया है साउथ के सुपरस्टार थलापती विजय और विजय सेतुपति की फिल्म मास्टर ने. बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस तमिल फिल्म ने पहले दिन कमाई का आंकड़ा पेश किया है उसे देखकर मेकर्स के आंखें चमक उठी है.

ट्रेड पंडित सुमित कडेल ने मास्टर के पहले दिन की कमाई आंकड़ा सामने लाया है. जिसके मुताबिक तमिलनाडू में महज 50 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी के साथ खुले थियेटर में फिल्म देखने के दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी. जिसके चलते फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ की कमाई की है. बिना किसी हॉलिडे पर सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन गई है. जबकि वहीं आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में फिल्म ने 9 करोड़ का बिजनेस किया है. जिसके चलते फिल्म की पहले दिन कुल कमाई 35 करोड़ रही. यह भी पढ़े: Master Full Movie in HD Leaked on TamilRockers & Telegram: थलापती विजय और विजय सेतुपति की फिल्म 'मास्टर' ऑनलाइन हुई लीक?

मास्टर को पहले दिन दर्शकों से मिले इस प्यार को देखने के बाद बेशक मेकर्स के अंदर एक भरोसा आया होगा. ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि अब बॉलीवुड में भी मेकर्स हिम्मत दिखाएंगे और मेगा बजट फिल्मों को रिलीज करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2021 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).