मनोरंजन

Kajal Aggarwal got engaged? : क्या काजल अग्रवाल ने बिजनेसमैन संग चुपके से कर ली है सगाई?

लक्ष्मी मांचू के चैट शो फीट अप विद द स्टार्स तेलुगु पर, काजल ने खुलासा किया था कि वो 2020 में घर बसाने की प्लानिंग कर रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वो एक ऐसे व्यक्ति से शादी करेंगी, जो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ नहीं होगा. इ

Kajal Aggarwal got engaged? : क्या काजल अग्रवाल ने बिजनेसमैन संग चुपके से कर ली है सगाई?
काजल अग्रवाल (Image Credit: Instagram)

तमिल और तेलुगू सहित बॉलीवुड में काम कर चुकी नामी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) को लेकर एक अहम जानकारी सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो काजल अग्रवाल ने पिछले साल नवंबर महीने गौतम नाम के बिजनेसमैन से चुपके से सगाई रचा ली थी. जिसके बाद वो इस साल शादी करने की प्लानिंग में थी. इस बात की जानकारी फ़िल्मी बीट ने दी है. रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने हाल ही में बेहद ही इंटिमेट अफेयर के बीच सगाई रचाई है. इस रिपोर्ट के मुताबिक सगाई में तेलुगू के पॉपुलर बेलामकोंदा श्रीनिवास भी मौजूद थे.

लेकिन अभी तक ना तो एक्ट्रेस की तरफ से और ना ही उनके परिवार की तरफ से इस सीक्रेट सगाई पर कोई कन्फर्मेशन दी है. यह भी पढ़े: हॉट एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बोल्ड अंदाज में पोस्ट की बिकिनी पिक्चर्स, Viral Photos से मचाया तहलका

आपको बता दे कि लक्ष्मी मांचू के चैट शो फीट अप विद द स्टार्स तेलुगु पर, काजल ने खुलासा किया था कि वो 2020 में घर बसाने की प्लानिंग कर रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वो एक ऐसे व्यक्ति से शादी करेंगी, जो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ नहीं होगा. इसके साथ ही उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि अपने पति में बहुत सारी चीजें चाहती हैं, लेकिन सबसे अधिक है कि वो अधिकारवादी, देखभाल करने वाला और आध्यात्मिक होना चाहिए."

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2020 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).