मनोरंजन

Drugs Racket: NCB ने साउथ की एक्ट्रेस श्वेता कुमारी को मुंबई से किया गिरफ्तार

रिपोर्ट की माने तो श्वेता साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से आती हैं. उन्होंने एक लो बजट फिल्म में काम भी किया है. वो कन्नड़ फिल्म रिंग मास्टर में भी नजर आ चुकी हैं. जबकि वो चार तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी है.

Drugs Racket: NCB ने साउथ की एक्ट्रेस श्वेता कुमारी को मुंबई से किया गिरफ्तार
एनसीबी (Photo Credits: Twitter)

शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) मुंबई ने महाराष्ट्र और गोवा कई जगहों पर छापेमारी की. इस रेड NCB ने 400 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) जब्त की. जिसके बाद NCB ने मीरा-भायंदर इलाके में मौजूद क्राउन बिजनेस होटल से एक्ट्रेस श्वेता कुमारी (Shweta Kumari) को गिरफ्तार किया. जिसके बाद NCB ने इस 27 वर्षीय श्वेता को हैदराबाद से जब्त हुई ड्रग्स के संबंध में गिरफ्तार किया गया है. मीडिया में आने वाली रिपोर्ट की माने तो श्वेता साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से आती हैं. उन्होंने एक लो बजट फिल्म में काम भी किया है. वो कन्नड़ फिल्म रिंग मास्टर में भी नजर आ चुकी हैं. जबकि वो चार तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी है.

NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने मीडिया से बताया कि अब NCB पैडलर्स की कड़ियां को आपस में जोड़ते हुए आगे बढ़ रही रही है. इसके साथ ड्रग सिंडीकेट के जब्ती मामलों में गहरी जांच पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है.

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से जांच में जुटी NCB ड्रग्स मामले में कई खुलासे कर चुकी है. जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े नाम जैसे दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन रामपाल के सामने आए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2021 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).