सोनू सूद ने अपने मॉडलिंग के दिनों की फोटो की शेयर, लुक देखकर आप भी चौंक जाएंगे
सोनू सूद इस फोटो में डेनिम जींस और डेनिम लूज जैकेट पहनकर पोज देते दिखाई दे रहे हैं. फोटो में उनका लुक काफी आम है.
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) की पिछले कुछ महीनों में जबरदस्त फैन फॉलोविंग बढ़ी है. कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में सोनू सूद ने जिस तरह सामने आकर लोगों की मदद की है, उसने लोगों के बीच सोनू सूद की इमेज को बदलकर का रख दिया है. 30 जुलाई को सोनू सूद ने अपना जन्मदिन मनाया. ऐसे में तमाम लोग इस एक्टर को बधाई देते दिखाई दिए. लेकिन हमेशा की तरह सोनू सूद ने एक बार फिर फैन को हैरान करने का काम किया. सोनू ने जन्मदिन के मौके पर अपने मॉडलिंग के दिनों की फोटो शेयर की है. जिसमें सोनू सूद का एवरेज लुक सभी को हैरान करता दिखाई दे रहा है. एक्टर ने इस फोटो को शेयर कर कहीं ना कहीं सभी को मोटिवेट करने का काम किया है.
सोनू सूद इस फोटो में डेनिम जींस और डेनिम लूज जैकेट पहनकर पोज देते दिखाई दे रहे हैं. फोटो में उनका लुक काफी आम है. हालांकि सोनू तब भी अच्छी बॉडी के मालिक थे. इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा कि मैंने 1997 में एक्टर बनने की हिम्मत दिखाई थी.
आपको बता दे कि सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान देश के अलग अलग कोने में फंसे लोगों को उनके घर पहुंचने में मदद की थी. इतना ही नहीं सोनू ने विदेश में भी फंसे स्टूडेंट्स को घर लाने में मदद की. फिलहाल सोनू अब लोगों को नौकरी पाने में मदद कर रहें हैं. सोनू की इस कोशिश ने लोगों के बीच उनकी पहचान को पूरी तरह बदलकर रख दिया है. कई लोग उन्हें आज पूज रहें हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2020 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

