Sonakshi Sinha Hot Photo: सोनाक्षी सिन्हा ने वाईट ड्रेस में दिखाया ग्लैमरस अवतार, लुक कर देगा हैरान
इन तस्वीरों में सोनाक्षी वाईट कलर की ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं. जिसमें उनका कातिल लुक देखते ही बन रहा है. इस फोटो में सोनाक्षी वाईट कलर की फ्रिल स्कर्ट और उससे मैचिंग टॉप पहने दिखाई दे रही हैं.
- Read in
- English
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) वैसे तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं है लेकिन जब भी वो कभी कोई तस्वीरें या वीडियो पोस्ट करती हैं चर्चा में जरूर आ जाती हैं. हाल ही में डेनिम लुक से लाइमलाईट खींचने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पर कई ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में सोनाक्षी वाईट कलर की ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं. जिसमें उनका कातिल लुक देखते ही बन रहा है. इस फोटो में सोनाक्षी वाईट कलर की फ्रिल स्कर्ट और उससे मैचिंग टॉप पहने दिखाई दे रही हैं. इस अवतार में सोनाक्षी किसी परी से कम नहीं लग रही हैं.
जबकि फोटो में सोनाक्षी सिन्हा बिना मेकअप के दिखाई दे रही हैं. इस फोटो को शेयर करने के साथ सोनाक्षी ने लिखा कि भविष्य उज्जवल दिखाई दे रहा है. यह भी पढ़े: Actress Sonakshi Sinha: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के सोशल मीडिया अकाउंट अभद्र कमेंट करने वाला शख्स गिरफ्तार
View this post on Instagram
इसी ड्रेस के साथ सोनाक्षी ने कैमरे पर पोज देते हुए ये फोटो शेयर की है.
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा अजय देवगन की फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया में नजर आएंगी. ये फिल्म 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर आधारित होगी. ये फिल्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है. जबकि फिल्म अजय देवगन और सोनाक्षी के अलावा संजय दत्त, नोरा फतेही, एमी विर्क और शरद केलकर नजर आने जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2020 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

