देश

पुलवामा आतंकी हमला: देरी से ट्वीट करना शाहिद कपूर को पड़ा भारी, यूजर्स ने किया ट्रोल, कहा- पृथ्वी पर आपका स्वागत है

गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में हुए आतंकी हमले में 40 से भी ज्यादा जवान शहीद हो गए. इस हमने ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है

पुलवामा आतंकी हमला: देरी से ट्वीट करना शाहिद कपूर को पड़ा भारी, यूजर्स ने किया ट्रोल, कहा- पृथ्वी पर आपका स्वागत है
शाहिद कपूर (Photo Credits: Instagram)

गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में हुए आतंकी हमले में 40 से भी ज्यादा जवान शहीद हो गए. इस हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है. शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने भी इस हमले के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा कि, "मैंने अभी हमारे जवानों पर हुए खतरनाक हमले के बारे सुना. मैं उनके परिवारवालों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं. मुझे काफी अफसोस हो रहा है और साथ ही मुझे काफी हैरानी भी हो रही है."

शाहिद के इस ट्वीट को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल (Troll) किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा कि, "आपका इंटरनेट स्लो है क्या." दूसरे सोशल मीडिया यूजर लिखा कि, "पृथ्वी पर आपका स्वागत है." इसके अलावा भी कई लोगों ने उनके इस ट्वीट किया मजाक उड़ाया है.

यह भी पढ़ें:-  पुलवामा आतंकी हमला: शहीदों के बलिदान पर शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने कही ये बड़ी बात

आपको बता दें कि अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस हमले पर गुस्सा जताया था. उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था और कहा कि, "जो इस नरसंहार के जिम्मेदार हैं उनसे तो सरकार को निपटना ही पड़ेगा, हर हालत में. पर मेरे अंदर आज एक अजीब सा गुस्सा है उन लोगों के प्रति जो हमारे अपने देश के हैं लेकिन सेना का या सुरक्षा बलों का अपमान करने से चूकते नहीं हैं." इसके अलावा शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे कई स्टार्स ने भी इस हमले को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2019 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).