Seema Haider - Sachin Dance Video: सोशल मीडिया सेंसेशन सीमा हैदर और सचिन ने साथ में लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)
सोशल मीडिया सेंसेशन सीमा हैदर और सचिन का नया डांस वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. इस वीडियो में सीमा हैदर प्रिंटेड वर्क साड़ी में नजर आ रही हैं, जबकि सचिन पैंट-शर्ट पहने हुए हैं.
Seema Haider - Sachin Dance Video: सोशल मीडिया सेंसेशन सीमा हैदर और सचिन का नया डांस वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. इस वीडियो में सीमा हैदर प्रिंटेड वर्क साड़ी में नजर आ रही हैं, जबकि सचिन पैंट-शर्ट पहने हुए हैं. दोनों ने बैडरूम में शानदार डांस परफॉर्मेंस दी है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. वीडियो में सीमा और सचिन की जबरदस्त केमिस्ट्री साफ झलक रही है. सीमा हैदर की साड़ी और सचिन की सिंपल लेकिन स्मार्ट ड्रेसिंग ने इस वीडियो में चार चांद लगा दिए हैं. डांस के दौरान दोनों के एक्सप्रेशंस और मूव्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं. फैंस ने इस परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है. कुछ ने लिखा, “क्या शानदार डांस है,” तो कुछ ने कहा, “सीमा और सचिन की जोड़ी हिट है.”
सीमा हैदर और सचिन का डांस वीडियो हुआ वायरल:
जो भी हो सचिन.. ना तो रन आउट हुआ और ना कैच आउट ना एलबीडब्ल्यू और ना ही क्लीन बोल्ड! बंदा अभी भी क्रीज पर टिका है... pic.twitter.com/OKoYnIL2i5
— मुसाफिर_लड़की 🍁 (@musafir_ladki) November 24, 2024
सीमा हैदर और सचिन पहले भी अपने वीडियो और पोस्ट से सुर्खियां बटोर चुके हैं. उनकी हर एक्टिविटी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है. यह नया डांस वीडियो भी उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है और उनकी लोकप्रियता में और इजाफा कर रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2024 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

