मनोरंजन

Gauahar Khan and Zaid Darbar Honeymoon Photos: जैद दरबार और गौहर खान हनीमून मनाने पहुंचे उदयपुर, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

शादी के बाद गौहर अपने पुराने कमिटमेंट में बिजी हो गई. काम के चलते गौहर खान और जैद हनीमून पर नहीं जा सके. लेकिन अब काम से ब्रेक लेकर गौहर और जैद उदयपुर हनीमून मनाने पहुंचे हैं.

Gauahar Khan and Zaid Darbar Honeymoon Photos: जैद दरबार और गौहर खान हनीमून मनाने पहुंचे उदयपुर, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
गौहर खान और जैद दरबार (Image Credit: Instagram)

गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) ने 25 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार संग शादी रचाई. दोनों की शादी में केवल करीबी लोग ही शामिल हो पाए थे. शादी के बाद गौहर अपने पुराने कमिटमेंट में बिजी हो गई. काम के चलते गौहर खान और जैद हनीमून पर नहीं जा सके. लेकिन अब काम से ब्रेक लेकर गौहर और जैद उदयपुर हनीमून मनाने पहुंचे हैं. जिसके बाद गौहर और जैद ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं.

इन तस्वीरों में जैद और गौहर बेहद ही कमाल के लग रहे हैं. दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही हैं. जैद ने गौहर के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि ब्रेकफ़ास्ट विद माय लेडी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zaid Darbar (@zaid_darbar)

तो वहीं गौहर खान ने भी अपने हनीमून का वीडियो शेयर किया है. गौहर ने उदयपुर डायरी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि मिसेज बनने के बाद पहला मिनी हॉलिडे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

वर्कफ्रंट की बात करें तो गौहर खान की नई रिलीज वेब सीरीज तांडव लोगों को काफी पसंद आ रही हैं. इसमें उन्होंने डिंपल कपाड़िया की सेक्रेटरी का किरदार निभाया है. उनका किरदार कहानी के मुख्य षड्यंत्र से जुड़ा हुआ है. जिसके चलते उनका रोल काफी अहम हो जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2021 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).