Atrangi Re: अक्षय कुमार और धनुष के साथ मिलकर सारा अली खान ने बनाई अतरंगी तिकड़ी, फर्स्ट लुक आया सामने
फिल्म अतरंगी रे अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष की अतरंगी तिकड़ी बनने जा रही है. जिसे आनंद एल राय डायरेक्ट करने जा रहे हैं.
अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान अब पहली बार एक साथ नजर आने जा रहे हैं फेमस डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे (Atrangi Re) में. ऐसे में फिल्म का फर्स्ट लुक (First Look) सामने आ गया है. बॉम्बे टाइम्स से खास बात करते हुए आनंद एल राय ने इस बात की जानकारी दी है कि वो तीनों ही एक्टर्स के साथ मिलकर अतरंगी रे बनाने जा रहे हैं. ये आनंद एल राय की धनुष के साथ दूसरी फिल्म है. फिल्म का पहला लुक देख मालूम पड़ता है कि तीनों ही सितारों के बीच प्यार की तिकड़ी बनने जा रही है.
तो वहीं आनंद ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कहा कि अक्षय कुमार जैसे एक्टर का फिल्म में रोल करना बेहद ही सिक्योर है. वो हमेशा अपने आप को नए चैलेंग्स के लिए पुश करते रहते हैं. जबकि वहीं अक्षय कुमार ने कहा कि आनंद एल राय के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं. मैंने हमेशा उनके काम करने के तरीके को पसंद करता रहा हूं. जब उन्होंने मुझे फिल्म की कहानी बताई तो महज 10 मिनट में हां कह दिया था. ये एक मुश्किल किरदार है. लेकिन फिर भी मैं ना नहीं कह सका.
तो वहीं धनुष और सारा की जोड़ी पर बात करते हुए आनंद ने कहा कि इनकी जोड़ी बेहद ही मजेदार होगी. फैंस को ये फ्रेश जोड़ी बेहद ही पसंद आने वाली है. इस फिल्म की शूटिंग मार्च महीने से शुरू हो जाएगी. हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी तक फाइनल नहीं हो पाई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2020 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

