टीवी

सपना चौधरी-वीर साहू की हो गई है सगाई ! देखें हरियाणवी सिंगर के कुछ पॉपुलर गानें (Videos)

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी (Sapna Choudhary) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. हालांकि इस बार किसी विवाद या नए गाने की वजह से नहीं बल्कि वीर साहू (Veer Sahu) से अपनी सगाई को लेकर... देखें वीर साहू के कुछ हिट गानें...

सपना चौधरी-वीर साहू की हो गई है सगाई ! देखें हरियाणवी सिंगर के कुछ पॉपुलर गानें (Videos)
सपना चौधरी और वीर साहू (Photo Credits: Instagram)

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी (Sapna Choudhary) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. हालांकि इस बार किसी विवाद या नए गाने की वजह से नहीं बल्कि वीर साहू (Veer Sahu) से अपनी सगाई को लेकर. खबरों की मानें तो सपना और वीर की सगाई हो गई है और अगले महीने वह शादी के बंधन में बंध सकते हैं. वीर को हरियाणा का बब्बू मान कहा जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपना और वीर की मुलाकात 2015 में हुई थी और इसके बाद से ही उन्होंने डेट करना शुरू कर दिया था. वीर को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है. लोग उनके बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं. आपको बता दें कि वीर सिंगर और एक्टर हैं. वह सुपरहिट गाने "Thaddi Baddi" और कई और ट्रैक्स के लिए पॉपुलर हैं.

म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना नाम बनाना वीर के लिए आसान महीं था. उन्होंने म्यूजिक के अपने पैशन के लिए MBBS की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी. शुरुआत में उन्हें अपने परिवार के सपोर्ट नहीं मिला, लेकिन वीर ने अपना काम जारी रखा. उनका पहला गाना "Thaddi Baddi" काफी हिट हुआ था. इस गाने से वह पहले भारतीय सिंगर बने थे, जिनके डेब्यू सॉन्ग ने टॉप 20 iTunes की लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी. देखें उनके कुछ पॉपुलर गानें...

थाडी बडी

खलनायक

रसूख आला जाट

पर्चे

लैंडलॉर्ड

वीर के गानों पर लाखों व्यूज़ और लाइक आते हैं. वह अपने गाने में दारू शब्द का इस्तेमाल कभी नहीं करते हैं. वीर जल्द पंजाबी फिल्म में भी नज़र आने वाले हैं. वह इस बात का ध्यान रखते हैं कि उनके गाने की लिरिक्स में किसी भी गंदे शब्द का प्रयोग ना हो और यही बात उन्हें दूसरों से अलग बनाती है. वह हरियाणवी भाषा से उत्तर भारत में क्रांति लाना चाहते हैं और हरियाणा के टैलेंट को बढ़ावा भी देना चाहते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2020 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).