Sapna Choudhary Viral Video: सपना चौधरी का वीडियो 'चुनरी जयपुर से मंगवाई' हुआ हिट, 7 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया
सपना चौधरी और वीर साहू की शादी की खबरों से थोड़ा ब्रेक लेकर हम बात करते हैं सपना के डांस वीडियो 'चुनरी जयपुर से मंगवाई' के बारे में, जो काफी हिट हो चुका है. इसे अभी तक 7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
Sapna Choudhary Viral Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का क्रेज पूरे देश में है. बिग बॉस के बाद देश भर के लोग इन्हें पहचानने लगे और इनके वीडियो वायरल होने लगे. सपना के लटको-झटकों के कई लोग दीवाने हैं और इनके डांस वीडियो का इंतज़ार करते रहते हैं. सपना वीडियो के अलावा रैंप पर भी अपना जलवा दिखाती नजर आती हैं. फिलहाल कुछ दिनों से उनकी पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में बनी हुई है. हरियाणवी और पंजाबी सिंगर-एक्टर वीर साहू के साथ उनकी सगाई की खबरें आ रही हैं और कहा जा रहा है कि अगले महीने दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं. इन शादी की खबरों से थोड़ा ब्रेक लेकर हम बात करते हैं सपना के डांस वीडियो 'चुनरी जयपुर से मंगवाई' के बारे में, जो काफी हिट हो चुका है.
गाने में सपना पिंक सूट पहने जबरदस्त डांस करती नज़र आ रही हैं. लोगों को यह गाना बहुत पसंद आ रहा है. इस वीडियो की पॉपुलैरिटी का अंदाज़ा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि 3 मिनट 8 सेकंड के इस गाने को अभी तक 7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह गाना उनके फैंस काफी शेयर भी कर रहे हैं.
आप भी देखें सपना चौधरी का डांस वीडियो...
सपना ने भोजपुरी, हिंदी और हरयाणवी फिल्मों में भी काम किया है. हालांकि आज भी फैंस उन्हें उनके लाइव परफॉर्मेंस वाले अंदाज में ज्यादा पसंद करते हैं. सपना के मेरी आख्यां का यो काजल, तू चीज लाजवाब तेरा कोए न जवाब, तू चीज बड़ी बिंदास, सॉलिड वॉडी जैसे गाने काफी हिट हुए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2020 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

