Teaser: सपना चौधरी की डेब्यू फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' का टीजर हुआ रिलीज, दिखा उनका दबंग अंदाज
इस न्यू ईयर पर सपना चौधरी दे रही हैं फैंस को एंटरटेनमेंट का दमदार डोज, रिलीज किया अपनी डेब्यू फिल्म का टीजर
सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) को अब तक हम हरयाणवी डांसर के रूप में जानते आए हैं जिन्होंने अपनी डांसिंग स्किल्स से सभी का दिल जीत लिया. उनके स्टेज परफॉर्मेंसेस के वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और लाखों लोग उसे देखते हैं. अब अपने काम को एक कदम आगे ले जाते हुए सपना फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं. सपना ने अपनी इस फिल्म का टीजर भी आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है.
बता दें कि सपना फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' (Dosti Ke Side Effects) से फिल्मों में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं. इंटरनेट पर रिलीज हुए इस फिल्म के टीजर में देखा गया कि सपना 4 दोस्तों की कहानी लेकर आई हैं जो जिंदगी में कुछ कर दिखाना चाहते थे लेकिन मंजिल उन्हें कहीं और ले जाती है जिससे इन्हें कई मुश्किल दौर से गुजरना पड़ता है. टीजर की शुरुआत में सपना कॉलेज गर्ल के रू में नजर आती हैं जिसके बाद वो एक पुलिस अफसर की भूमिका में दिखाई दे रही हैं जो एक्शन में भी माहिर है.
इस फिल्म का निर्देशन हादी अली अबरार (Hadi Ali Abrar) ने किया है. इस फिल्म का निर्माण जोयल डेनियल ने किया है. इस फिल्म में सपना के साथ ही एक्टर विक्रांत आनंद, जुबेर के. खान, अंजू जाधव और नील मोटवानी लीड रोल में हैं.
गौरतलब है कि सपना ने अब तक कई सारे म्यूजिक वीडियोज में एक्ट किया है. लेकिन अब पूर्ण रूप से वो एक फिल्म में एक्टिंग करने जा रही हैं. ऐसे में क्या उनकी ये फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी? ये तो आनेवाला वक्त ही बताएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2018 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

