बॉलीवुड

संजय दत्त की फिल्म में काम करने का फैंस को सुनहरा मौका दे रही हैं मान्यता दत्त, ऐसे करें अप्लाई 

संजय दत्त की फिल्म 'प्रस्थानम' आज रिलीज हो गई है और इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है. इसी के साथ संजय दत्त के फैंस के लिए एक खास खबर भी सामने आई है. संजय दत्त की पत्नी फैंस को उनकी फिल्म में काम करने का गोल्डन चांस दे रही हैं. इसी के साथ वो मान्यता से भी मिल सकते हैं. इसके लिए मान्यता ने पूरा प्रोसीजर भी बताया है.

संजय दत्त की फिल्म में काम करने का फैंस को सुनहरा मौका दे रही हैं मान्यता दत्त, ऐसे करें अप्लाई 
मान्यता दत्त और संजय दत्त (Photo Credits: Instagram)

संजय दत्त (Sanjay Dutt) के फैंस और स्ट्रगलिंग एक्टर्स के लिए ये खबर बेहद खास है. संजय की प्रोडक्शन कंपनी लोगों को उनके साथ फिल्म में काम करने का एक सुनहरा अवसर दे रही है. इसी के साथ फैंस को संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त (Manyata Dutt) से भी मिलने का मौका मिल सकता है. इसके लिए फैंस को एक प्रोसीजर कको फॉलो करना है जिसकी पूरी जानकारी मान्यता ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

मान्यता ने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "अपनी लिगेसी बनाने का ये है मौका! संजय दत्त प्रोडक्शन के साथ उनकी आनेवाली एक फिल्म के लिए ऑडिशन करने का मौका पाएं. आपको बस 'प्रस्थानम' फिल्म देखनी है और हमें इस फिल्म से 10 पॉवरफुल डायलॉग्स अपनी मूवी टिकट के साथ sanjaysduttproductions@gmail.com पर भेजना है. सही हुनर को मुझसे मिलने का मौका मिलेगा और साथ ही हमारी फिल्म की कास्ट से जुड़ने का मौका. उम्मीद है आप सभी को ये फिल्म पसंद आएगी."

गौरतलब है कि मान्यता भी अब बतौर प्रोड्यूसर संजय दत्त (Sanjay Dutt) के साथ फिल्मों के काम में हाथ बटा रही हैं. ऐसे में मान्यता यूनिक मार्किटिंग स्ट्रेटेजी का इस्तेमाल करके फिल्म 'प्रस्थानम' (Prassthanam) को प्रमोट कर रहे हैं.

इस फिल्म में संजय के साथ ही जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, अली फजल, मनीषा कोइराला अमायरा दस्तूर और सत्यजीत दुबे ने भी काम किया है. फिल्म का निर्देशन देवा कट्टा ने किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2019 06:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).