बॉलीवुड

फिल्म 'कलंक' के सेट पर इस बात को लेकर भड़क गए थे संजय दत्त, वरुण धवन ने बताई ये सच्चाई

फिल्म 'कलंक' में वरुण धवन और संजय दत्त समेत अलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे

फिल्म 'कलंक' के सेट पर इस बात को लेकर भड़क गए थे संजय दत्त, वरुण धवन ने बताई ये सच्चाई
संजय दत्त और वरुण धवन (Photo Credits: Instagram)

करण जौहर (Karan Johar) की मल्टी स्टारर फिल्म 'कलंक' में जल्द ही वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर इसके कलाकारों इन दिनों प्रचार में व्यस्त हैं. आज मुंबई में इस फिल्म को लेकर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने मीडिया से खास बातचीत की. इसी दौरान वरुण ने फिल्म के सेट से एक मजेदार अनुभव को मीडिया के साथ शेयर किया.

वरुण से जब पूछा गया कि संजय दत्त जैसे वरिष्ट कलाकार के साथ काम करने का अनुभव उनके लिए कैसा रहा? तो उन्होंने बताया, "उनके साथ काम करके बहुत मजा आया. वो कई बार मेरे एक-दो टेक के बाद डायरेक्टर से कहते थे बस अब हो गया. जब मैंने टेक दिया और वो बेहद अच्छा था. तब निर्देशक ने कहा एक बार फिर से करो तो संजय सर ने कहा क्यों फिर से करें? अच्छा तो किया है फिर एक और टेक क्यों?"

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट का रोमांटिक खुलासा, रणबीर कपूर के फोन पर इन दिनों सबसे ज्यादा बजता है ये गाना

इसके बाद वरुण ने हंसते हुए कहा, "मैरा एक टेक जब हुआ तो उन्हें वो बेहद पसंद आया और वो भड़क गए ये कहकर कि तुमने बहुत अच्छा किया है. बार-बार टेक क्यों लेना है? तब मैंने कहा कोई बात नहीं वो डायरेक्टर हैं अब कह रहे हैं तो कर देते हैं."

 

View this post on Instagram

 

कलंक नहीं इश्क़ हैं 17th April

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

वरुण के इस किस्से को सुनकर वहां मौजूद सभी पत्रकार भी हंस पड़े. वरुण ने बताया, "वो बेहद मजेदार इंसान हैं. वो भले ही गंभीर दिखते हैं लेकिन अंदर से विनम्र हैं और मजाकिया भी हैं."

आपको बता दें कि फिल्म 'कलंक' (Kalank) का निर्देशन का निर्देशन अभिषेक वर्मन (Abhishek Varman) ने किया है. ये फिल्म 17 अप्रैल, 2019 को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2019 11:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).