सलमान खान के बंगले पर पुलिस का छापा, पकड़ा गया फरार अपराधी
शक्ति सिद्धेश्वर राणा नाम का ये शख्स साल 1990 में हुई एक चोरी और मारपीट की घटना का आरोपी है जो पिछले 29 साल से फरार चल रहा था
दबंग स्टार सलमान खान (Salman Khan) से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है. खबर है कि पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) ने सलमान के बंगले पर छापेमारी की है. जहां से उन्होंने 29 साल पुराने के फरार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने जिस शख्स को हिरासत में लिया है उसका नाम शक्ति सिद्धेश्वर राणा (Shakti Siddheshwar Rana) है. ये शख्स सलमान के बंगले पर 20 साल से चौकीदारी कर रहा था. इस शख्स पर जबरन चोरी और मारपीट के मामला दर्ज था. वह इस मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद से फरार हो गया था. जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था.
हाल ही में पुलिस को खबर मिली कि राणा पिछले 20 साल से गोराई बीच इलाके के एक मकान में रह रहा है. जांच में पता चला कि राणा सलमान खान के बंगले की देखभाल का काम कर रहा. यह भी पढ़े: सलमान खान ने बच्चों के साथ तालाब में लगाए गोते, फोटो शेयर करके कहा- धरती मां का आदर सम्मान सर आंखों पर
जिसके बाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 ने पूरी योजना बनाकर सलमान खान के घर पर धावा बोला. इसके बाद उसे बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2019 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

