बिग बॉस ग्रैंड फिनाले से पहले सलमान खान दोस्त शाहरुख खान के साथ देख रहे हैं 'करण अर्जुन', देखें Video
सलमान खान ने आज फिल्म 'करण अर्जुन' का आनंद लेते हुए शाहरुख खान को तहे दिल से याद किया
सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 12' के ग्रैंड फिनाले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. आज सलमान इस शो के विजेता कोई घोषणा करेंगे और ऐसे में सभी के दिल की धड़कने तेज हो चली हैं. मुंबई के करीब लोनावाला में आज सलमान खान इस शो पर ग्रैंड परफॉर्मेंस देंगे और सभी को जमकर एंटरटेन भी करेंगे. इसी बीच अब देखा जा रहा है कि सलमान खान फिनाले से पहले रिलैक्स्ड मूड में अपनी फिल्म 'करण अर्जुन' देख रहे हैं.
सलमान ने इस फिल्म का आनंद लेते हुए अपने करीबी दोस्त शाहरुख खान को भी याद किया. सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो 'करण अर्जुन' देखते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो के अंत में सलमान शाहरुख के साथ नजर आए.
इस वीडियो को शेयर करके उन्होंने लिखा, "करण+अर्जुन= यादगार पल." इसी के साथ उन्होंने किंग खान को भी अपने इस पोस्ट में टैग किया. गौरतलब है कि 'करण अर्जुन' सलमान और शाहरुख के करियर के हिट फिल्मों में से एक है.
View this post on Instagram
Karan + Arjun ... fond memories @iamsrk
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
बात करें बिग बॉस 12 की तो इसे लेकर एक्सक्लूसिव खबरें देने के लिए जाने जानेवाले ट्विटर हैंडल 'द खबरी' (the khabri) की मानें तो शो के फिनाले से पहले ही सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) और कॉमनर रोमिल चौधरी (Romil Chaudhary) घर से बाहर हो गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2018 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

