बॉलीवुड

सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, काल बनकर दुश्मनों पर टूट पड़ा ये नागा साधू

फिल्म सैफ अली खान जहां लीड रोल में हैं वहीं सोनाक्षी सिन्हा गेस्ट अपीरियंस में नजर आएंगी. फिल्म को डायरेक्ट किया है नवदीप सिंह ने.

सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, काल बनकर दुश्मनों पर टूट पड़ा ये नागा साधू

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म लाल कप्तान (Laal Kaptan) को लेकर एक लंबे समय से काफी बज्ज है. फिल्म में सैफ एक नागा साधू (Naga Sadhu) के रोल में नजर आने जा रहे हैं. जब से फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है. तभी से इसकी चर्चा लोगों में शुरू हो गई थी. ऐसे में अब लाल कप्तान का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में सैफ अली खान का लुक बेहद ही दमदार है. फिल्म के इस ट्रेलर को 'चैप्टर वन- द हंट.' नाम दिया गया हैं.

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत सैफ अली खान के डायलॉग से होती है. इस कमाल के डायलॉग के बाद सैफ जबरदस्त एक्शन भी करते नजर आ रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की आवाज भी सुनने को मिल रही है.

यह भी पढ़े: Laal Kaptaan Teaser: नागा साधू के रूप में बदला लेने के लिए तैयार हैं सैफ अली खान, बेहद शानदार है फिल्म का टीजर

फिल्म सैफ अली खान जहां लीड रोल में हैं वहीं सोनाक्षी सिन्हा गेस्ट अपीरियंस में नजर आएंगी. फिल्म को डायरेक्ट किया है नवदीप सिंह ने. नवदीप ने सोनाक्षी को लेकर एक बयान में कहा, ‘‘ यह एक अतिथि भूमिका है लेकिन महत्वपूर्ण है. मैं कोई ऐसा व्यक्ति चाहता था, जो एक छाप छोड़े, जिसमें स्टार वाली बात हो और आकर्षण हो. सोनाक्षी इसके लिए एकदम सही थी. मैं उनके किरदार को एक रहस्य के तौर पर ही छोडूंगा. मैं बस यह कहना चाहूंगा कि वह फिल्म का सबसे आकर्षक हिस्सा हैं.’’

फिल्म में दीपक डोब्रियाल, जोया हुसैन और मानव विज भी नजर आएंगे. ‘लाल कप्तान’ का निर्माण ‘इरोज इंटरनेशनल’ और आनंद एल. राय की निर्माण कम्पनी ‘कलर येलो’ ने मिलकर किया है. यह फिल्म 18 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2019 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).