बॉलीवुड

Laal Kaptaan Teaser: नागा साधू के रूप में बदला लेने के लिए तैयार हैं सैफ अली खान, बेहद शानदार है फिल्म का टीजर

सैफ अली खान की फिल्म 'लाल कप्तान' का टीजर उनके जन्मदिन के अवसर पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में सैफ एक नागा साधू की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. फिल्म का टीजर बेहद शानदार है और सैफ अली खान बिल्कुल अवतार में दिख रहे हैं.

Laal Kaptaan Teaser: नागा साधू के रूप में बदला लेने के लिए तैयार हैं सैफ अली खान, बेहद शानदार है फिल्म का टीजर
सैफ अली खान (Photo Credits: Youtube)

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'लाल कप्तान' (Laal Kaptaan) का टीजर उनके  जन्मदिन के अवसर पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में सैफ एक नागा साधू की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. फिल्म का टीजर बेहद शानदार है और सैफ अली खान बिल्कुल अवतार में दिख रहे हैं. उनके माथे पर राख देखी जा सकती है. टीजर में वह कहते हैं कि, "हर राम का अपना रावण, हर रावण का अपना दशहरा." वीडियो देखने के बाद इस फिल्म के लिए आपकी एक्साइटमेंट और भी बढ़ जाएगी.

फिल्म 'लाल कप्तान' का पहला पोस्टर मई में रिलीज किया गया था. पहले 6 सितंबर को यह फिल्म रिलीज होने वाली थी मगर बाद में इसे पोस्टपोन कर दिया गया. अब यह फिल्म 11 अक्टूबर को बड़े पर्दे दस्तक देगी. इरोस नाउ ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था. पोस्टर को कैप्शन दिया गया था कि, "राख से जमा...राख हो जाने को." एक नजर डालिए फिल्म के टीजर पर:-

यह भी पढ़ें:- सैफ अली खान और तैमूर की ये क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

फिल्म का निर्देशन 'एन-एच 10' के डायरेक्टर नवदीप सिंह ने किया है. फिल्म में जोया हुसैन और मानव विज भी अहम भूमिका में है. बताया जा रहा है कि सैफ की ये फिल्म एक रिवेंज ड्रामा होगी. फिल्म में सैफ के किरदार की तुलना जॉनी डेप के किरदार जैक स्पैरो से की जा चुकी है क्योंकि दोनों का लुक बेहद मिलता-जुलता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2019 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).