बॉलीवुड

सैफ अली खान और तैमूर की ये क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. इन दिनों खान परिवार लंदन में है. सैफ और तैमूर की एक बेहद क्यूट फोटो सामने आई है.

सैफ अली खान और तैमूर की ये क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल
सैफ अली खान और तैमूर (Photo Credits: Instagram)

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. इन दिनों खान परिवार लंदन में है. सैफ और तैमूर की एक बेहद क्यूट फोटो सामने आई है. तस्वीर में दोनों मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो में देखा जा सकता है कि सैफ अपने बेटे को गाल पर किस रहे हैं. करीना कपूर के फैन क्लब ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

हाल ही में सैफ, करीना और तैमूर की भी एक फोटो सामने आई थी. फोटो में तीनों पार्क में खेलते हुए नजर आ रहे थे. ये तस्वीर भी उसी पार्क की ही है. एक नजर डालिए इस फोटो पर:-

 

View this post on Instagram

 

Bebo’s adorable boys! 👨‍👦 #kareenakapoorkhan #baebo #saifalikhan #taimuralikhan

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

यह भी पढ़ें::- पापा सैफ के कंधे पर सवार होकर घूम रहे हैं तैमूर, देखें ये क्यूट तस्वीरें

सैफ अली खान की बात करें तो उनकी वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स-2' आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होनी शुरू हो गई है. इस वेब सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी और कल्कि कोचलिन भी अहम रोल में है. वेब सीरीज का निर्देशन अनुराग कश्यप और नीरज घायवान ने किया है. सेक्रेड गेम्स के पहले पार्ट ने फैन्स को खूब प्रभावित किया था और इसलिए दर्शकों को दूसरे पार्ट से भी बहुत उम्मीदें हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2019 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).