बॉलीवुड

पापा सैफ के कंधे पर सवार होकर घूम रहे हैं तैमूर, देखें ये क्यूट तस्वीरें

वेकेशन के बाद भारत वापिस आते ही तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.

पापा सैफ के कंधे पर सवार होकर घूम रहे हैं तैमूर, देखें ये क्यूट तस्वीरें
पापा सैफ के कंधे पर सवार होकर घूम रहे हैं तैमूर (Photo Credits: Yogen Shah)

वेकेशन के बाद भारत वापिस आते ही तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. हाल ही में ही उन्हें स्पॉट किया गया था. सामने आई तस्वीरों को देखकर पता लग रहा था कि तैमूर अपने पापा सैफ को किंग मानते हैं. दरअसल, तैमूर की टीशर्ट पर 'माय डैड इज किंग' लिखा हुआ था. अब एक बार फिर से तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आई है. इन तस्वीरों में भी तैमूर अपने पापा सैफ के साथ नजर आ रहे हैं.

फोटोज में देखा जा सकता है कि सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने अपने बेटे तैमूर को कंधे पर उठा रखा है. तैमूर इस राइड को काफी एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं. एक नजर डालिए इन क्यूट तस्वीरों पर:-

यह भी पढ़ें:- तैमूर अली खान ने की घुड़सवारी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये Cute तस्वीरें

आपको बता दें कि जब तैमूर का जन्म हुआ था, तब से ही वह सुर्ख़ियों का हिस्सा बन हुए हैं. उनके नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था. तैमूर की क्यूटनेस के बहुत से लोग दीवाने है. फैन्स को तैमूर की तस्वीरें बेहद पसंद आती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2019 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).