साथ क्या निभाओगे के सेट से Sonu Sood ने शेयर किया फनी वीडियो, निधि अग्रवाल की खातिरदारी करते आए नजर
सोनू सूद का ये वीडियो बेहद ही फनी है. इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनू सूद ने लिखा कि साथ क्या निभाओगे को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए काफी हार्डवर्क करना पड़ा है.
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) और निधि अग्रवाल का गाना साथ क्या निभाओगे (Saath Kya Nibhaoge Song) रिलीज हो चुका है. 90 के दशक का ये पॉपुलर गाना लॉन्च होते ही धूम मचा रहा है. इस गाने पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं. जिसे फैन्स खूब पसंद भी कर रहें हैं. ऐसे में अब सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो निधि अग्रवाल को ट्राली पर बिठाकर धक्का मारते दिखाई दे रहे हैं. सोनू सूद का ये वीडियो बेहद ही फनी है. जिस पर फैन्स जमकर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनू सूद ने लिखा कि साथ क्या निभाओगे को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए काफी हार्डवर्क करना पड़ा है.
सोनू सूद और निधि अग्रवाल के इस गाने को अल्ताफ राजा और टोनी कक्कड़ ने मिलकर गाया है. जबकि वहीं इस गाने को फराह खान ने डायरेक्ट किया है. जिसमें देसी प्रेम को दिखाया गया है.
View this post on Instagram
तो वहीं सोनू सूद ने भी इस गाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक इंटरव्यू में कहा है कि साथ क्या निभाओगे की शूटिंग के अनुभव ने मेरी कई यादों को ताजा कर दिया. फिर चाहे फराह के साथ दोबारा शूटिंग करना हो या फिर 90 के दशक के पुराने गाने को सुनना या फिर पंजाब में शूटिंग करना. जिसने मुझे घर की याद दिला दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2021 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

