बॉलीवुड

फिल्म साहो का नया गाना ‘Baby Won’t You Tell Me’ हुआ रिलीज, प्रभास और श्रद्धा कपूर के बीच की केमिस्ट्री देखने लायक

साहो के मेकर्स फिल्म का नया गाना रिलीज कर दिया हैं. जिसमें प्रभास और श्रद्धा के बीच की केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं. इस गाने को कंपोज किया है शंकर एहसान लॉय ने किया हैं. जबकि आवाज दी हैं अलीशा मेंदोंसा और शंकर महादेवन ने.

फिल्म साहो का नया गाना ‘Baby Won’t You Tell Me’ हुआ रिलीज, प्रभास और श्रद्धा कपूर के बीच की केमिस्ट्री देखने लायक
(Photo Credits: YouTube Still)

प्रभास (Prabhas) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म साहो (Saaho) इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही हैं. इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है. आखिकार बाहुबाही (Baahubali) सीरीज के एक लंबे समय बाद प्रभास दोबारा जो लौट रहे हैं. यही वजह है कि दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह हैं. तो वहीं प्रभास और श्रद्धा कपूर भी अपनी फिल्म को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में ये दोनों नच बलिए 9 (Nach Baliye 9) और कपिल शर्मा शो के सेट पर फिल्म प्रमोट करने पहुंचे थे. ऐसे में अब फिल्म के मेकर्स इसका नया गाना Baby Won’t You Tell Me रिलीज कर दिया हैं. जिसमें प्रभास और श्रद्धा के बीच की केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं.

इस गाने को कंपोज किया है शंकर एहसान लॉय ने किया हैं. जबकि आवाज दी हैं अलीशा मेंदोंसा और शंकर महादेवन ने. आप भी देखिए फिल्म का ये खास गाना.

फिल्म साहो की बात करे तो फिल्म साहो ने रिलीज के पहले 300 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं. फिल्म ने अपने थिअट्रिकल राइट्स (Theatrical Rights) के जरिए 300 करोड़ कमाए थे. प्रभास की ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होने जा रही हैं. हालांकि अभी तक इसके सैटलाइट्स और वेब प्लैटफॉर्म्स के राइट्स नहीं बिके हैं. क्योंकि इसकी डील अभी तक नहीं हो पाई है.

फिल्म 'बाहुबाली' से दुनियाभर में नाम कमाने वाली प्रभास अब 'साहो' के साथ बॉलीवुड में अपने पांव जमाने जा रहे हैं. वहीं श्रद्धा कपूर के लिए भी ये फिल्म बेहद अहम है. इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, एवलीन शर्मा, चंकी पांडे, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर समेत कई नामचीन कलाकारों ने काम किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2019 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).