भोजपुरी सिंगर Ritesh Pandey का बोल्ड गाना ‘मेहरारू दाल भात नहीं है’ यूट्यूब पर आते ही छाया, इतने लाख बार देखा गया
रितेश पांडे का ये वीडियो बेहद ही धमाकेदार है. हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने फैंस की चॉइस का पूरा ख्याल रखा है. गाने के वीडियो में बोल्डनेस का तड़का भी जमकर मारा गया है. जो बेशक सभी को पसंद आएगा.
भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) अपने अभिनय के साथ साथ अपनी गायकी से भी सभी का दिल जीत लेते हैं. उनके गाने आए दिन वायरल होते रहते हैं. लोगों के बीच उनकी तगड़ी फैन फॉलोविंग है. ऐसे में रितेश पांडे एक बार फिर अपने तमाम फैंस का दिल जीतने के लिए आ चुके हैं अपने नए गाने मेहरारू दाल भात नहीं है (Mehraru Daal Bhat Nahi Hai) से. जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस पल्लवी गिरी (Pallavi Giri) का भी दम देखने को मिल रहा है. उन्होंने रितेश पांडे के साथ मिलकर वीडियो में खूब नखरे दिखाएं हैं.
रितेश पांडे का ये वीडियो बेहद ही धमाकेदार है. हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने फैंस की चॉइस का पूरा ख्याल रखा है. गाने के वीडियो में बोल्डनेस का तड़का भी जमकर मारा गया है. जो बेशक सभी को पसंद आएगा. जबकि वहीं इस गाने को रितेश पांडे ने अंतरा सिंह प्रियंका के साथ मिलकर गाया है. इस गाने में भी दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. यही कारण है रिलीज के साथ ही इस गाने ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है. महज कुछ ही घंटे में इसे 3 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं.
इस गाने के लिरिक्स को लिखा है जे डी बहादुर ने जबकि म्यूजिक दिया है ADR आनंद ने.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2021 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

