मनोरंजन

भोजपुरी सुपरस्टार Ritesh Pandey ने रचाई सगाई, जानिए कौन है उनकी मंगेतर वैशाली पांडे

इस बात की जानकारी भोजपुरी एक्टर संजय पांडे ने दी है. संजय पांडे ने अपने सोशल मीडिया पर रितेश पांडे के सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ ही संजय ने रितेश को बधाई दी है.

भोजपुरी सुपरस्टार Ritesh Pandey ने रचाई सगाई, जानिए कौन है उनकी मंगेतर वैशाली पांडे
रितेश पांडे ने रचाई सगाई (Image Credit: Instagram)

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे के फैंस के एक गुड न्यूज सामने आई है. दरअसल अभिनेता और सिंगर ने सगाई कर ली है. इस बात की जानकारी भोजपुरी एक्टर संजय पांडे ने दी है. संजय पांडे ने अपने सोशल मीडिया पर रितेश पांडे के सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ ही संजय ने रितेश को बधाई दी है. संजय ने जो फोटो शेयर की है उसमें रितेश और उनकी मंगेतर वैशाली पांडे दिखाई दे रही हैं. इस दौरान दोनों की खुशी देखते ही बन रही हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक रितेश पांडे की होने वाली पत्नी वैशाली पांडे एक डॉक्टर हैं. जो सैदपुर, गाजीपुर की रहने वाली हैं. वैशाली सिविल सर्विस की तैयारी में जुटी हुई हैं. दोनों ये सगाई उत्तरप्रदेश के वाराणसी शहर में की.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjay Pandey (@sanjaypandeyofficial)

आपको बता दे कि रितेश पांडे भोजपुरी सिनेमा के नामी सिंगर है. उनका गाना हैलो कौन सबसे पॉपुलर गानों में से एक है. इस गाने को यूट्यूब पर 77 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं. जाहिर ये भोजपुरी सिनेमा के सबसे मशहूर गानों में से एक है. बात करें तो रितेश पांडे के फिल्मों की तो आने वाले समय में सरफरोश में दिखाई देंगे. इस फिल्म में उनके साथ अक्षरा सिंह भी नजर आयेंगी.

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2021 07:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).