VIDEO: Super Dancer Chapter 3 के मंच पर कंटेस्टेंट के पैर छूने को मजबूर हो गईं रेखा, ये थी वजह!
रेखा डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' पर बतौर गेस्ट नजर आईं जब इस वजह से वो कंटेस्टेंट के पैर छूने को मजबूर हो गईं
सोनी टीवी (Sony TV) के डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' (Super Dancer Chapter 3) पर हाल ही में ऐसा मंजर देखने को मिला को बेहद कम ही नजर आता है. शो के मंच पर बाल-कलाकार ने ऐसा डांस किया कि न सिर्फ शो के जज बल्कि चीफ गेस्ट के तौर पर नजर आईं अभिनेत्री रेखा (Rekha) भी हैरान रह गईं. शो के हालिया एपिसोड में बाल कलाकार रूपसा ने फिल्म 'सुहाग' के भजन 'हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम' पर डांस किया.
रूपसा ने स्टेज पर अपने शानदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया. शो पर जज के रूप में नजर आनेवाली शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), गीता कपूर (Geeta Kapoor) के साथ अनुराग बसु (Anurag Basu) भी उनका डांस देखकर काफी खुश हुए. शो का एक प्रोमो भी सामने आया है जिसमें शिल्पा रूपसा के लिए तारीफों के पुल बांध रही हैं.
Watch how Angel of Dance, Rupsa and Super Guru Nishant create magic on #SuperDancerChapter3. Don't forget to tune-in for the #JashnERekha episode this weekend at 8 PM. @TheShilpaShetty @geetakapur @basuanurag @rithvik_RD @Pparitosh1 pic.twitter.com/HG3wolfuUL
— Sony TV (@SonyTV) May 21, 2019
इसी के साथ रेखा भी उनके लिए गोल्डन लीवर प्रेस करती हैं. रूपसा के परफॉर्मेंस से वो इतनी ज्यादा प्रभावित होती हैं कि वो स्टेज पर जाकर उनके पैर तक छु लेती हैं.
बता दें कि रेखा इस वीकेंड पर शो पर नजर आएंगी. रेखा के आगमन को सेलिब्रेट करने के लिए शो का थीम 'जश्न-ए-रेखा' रखा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2019 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

