बॉलीवुड

अमेरिकी डांस शो के फाइनलिस्ट वी अनबीटेबल का रणवीर सिंह ने बढ़ाया जोश

'अमेरिका गॉट टैलेंट' के 14वें सीजन के फाइनलिस्ट रह चुके वी अनबीटेबल अब एक बार फिर इस शो के फाइनल में पहुंचे हैं.

अमेरिकी डांस शो के फाइनलिस्ट वी अनबीटेबल का रणवीर सिंह ने बढ़ाया जोश
रणवीर सिंह (Image Credit: IANS)

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने मुंबई (Mumbai) के डांस ग्रुप वी अनबीटेबल (V Unbeatable) का उत्साहवर्धन किया है, जो फिलहाल 'अमेरिका गॉट टैलेंट : द चैंपियन्स' की ट्राफी के लिए मुकाबला कर रहे हैं. कार्यक्रम के मंच पर समूह ने हाल ही में रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' से 'तातड़ तातड़' गाने पर अपनी प्रस्तुति दी.

रणवीर ने अब एक वीडियो के जरिए इनका उत्साहवर्धन किया है, जिसमें वह यह कहते नजर आ रहे हैं, "मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि वी अनबीटेबल ने 'अमेरिका गॉट टैलेंट' के फिनाले में अपनी जगह बना ली है. यह बेमिसाल है. मैं इस डांस ग्रुप को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि वैश्विक मंच पर आपने जो भी हासिल किया है वह अभूतपूर्व है. वैश्विक मंच पर आपने जिस शानदार अंदाज में परफॉर्म किया है, उससे आपने पूरे देश के दिल को जीत लिया है."

उन्होंने आगे कहा, "हमें आप पर बहुत गर्व है. हम आपको आपकी ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा की भावना की वजह से प्यार करते हैं. फाइनल तक इसे जारी रखें. अपनी पूरी जान लगाकर दिल से प्रस्तुति दें और ट्रॉफी घर लेकर आए." 'वी अनबीटेबल' 'अमेरिका गॉट टैलेंट' के 14वें सीजन के भी फाइनलिस्ट रह चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2020 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).