मनोरंजन

Video जब बिन बुलाए शादी में गेट क्रैश कर पहुंच गए रणवीर सिंह, दूल्हा-दुल्हन को खास अंदाज में दी बधाई

रणवीर सिंह और सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिम्बा के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसी सिलसिले में वे मुंबई के फाइव स्टार होटल जे डब्ल्यू मैरियट में पहुंचे थे. रणवीर जैसे ही अंदर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि यहां एक शादी हो रही है. रणवीर बिना कुछ सोचे अपने निराले अंदाज में गेट क्रैश करके शादी में पहुंच गए.

Video जब बिन बुलाए शादी में गेट क्रैश कर पहुंच गए रणवीर सिंह, दूल्हा-दुल्हन को खास अंदाज में दी बधाई
गेट क्रैश कर शादी में पहुंचे रणवीर सिंह (Photo Credit- Yogen Shah, Instagram)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिम्बा के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसी सिलसिले में वे मुंबई के फाइव स्टार होटल जे डब्ल्यू मैरियट में पहुंचे थे. रणवीर यहां पहले होटल होटल बाहर पोज दे रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने पूल एरिया में फोटोशूट कराने का फैसला लिया. रणवीर जैसे ही अंदर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि यहां एक शादी हो रही है. रणवीर बिना कुछ सोचे अपने निराले अंदाज में गेट क्रैश करके शादी में पहुंच गए.

रणवीर को वहां देख सभी एक्साइटेड हो गए. रणवीर सीधे कपल के पास पहुंचे. उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को शादी की शुभकामनाएं दीं. दुल्हा और दुल्हन की खुशी का ठिकाना नहीं था. उन्होंने 'सिम्बा' स्टार के साथ सेल्फी क्लिक की. रणवीर ने वहां मौजूद लगभग सभी लोगों के साथ सेल्फीज क्लिक की.

 

View this post on Instagram

 

HD video of #ranveersingh at the wedding

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर, संग्राम भालेराव का किरदार निभा रहे हैं. वहीं इस फिल्म में सारा के किरदार का नाम प्रिय बख्शी है. रणवीर सिंह यहां एक पुलिसवाले के अंदाज में नजर आ रहे हैं. अपने फिल्मों में एक्शन और ड्रामा के लिए मशहूर रोहित शेट्टी ने अपनी इस फिल्म में भी भरपूर एक्शन और एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया है. यह फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2018 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).