रजनीकांत ने कमल हासन को दिया बेटी सौंदर्या की शादी का न्योता, फिल्म स्टार्स और राजनेताओं की भी सजेगी महफिल
रजनीकांत की बेटी सौंदर्य रजनीकांत जल्द ही बिजनेसमैन और अभिनेता विशागन वननगमुदी के साथ सात फेरे लेंगी
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्य रजनीकांत (Soundarya Rajinikanth) आनेवाली 11 फरवरी को बिजनेसमैन और अभिनेता विशागन वननगमुदी (Vishagan Vanangamudi) से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. ऐसे में रजनीकांत समेत उनका पूरा परिवार जोरों शोरों से तैयारियोंओ में जुटा हुआ है. रजनीकांत ने बेटी की शादी के लिए गणमान्य हस्तियों को आमंत्रण देना भी शुरू कर दिया है. इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री समेत राजनीति से जुड़े कई बड़े चेहरे उपस्थित होंगे और ऐसे में रजनीकांत खासतौर पर अपने करीबियों की शादी के लिए न्योता दे रहे हैं.
बीते दिनों रजनीकांत अपने दोस्त कमल हासन (Kamal Haasan) के घर उन्हें शादी का निमंत्रण देने पहुंचे. उन्होंने कमल हासन से गले लगकर तहे दिल से उनका अभिवादन किया और बेटी की शादी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की गुजारिश की.

सोशल मीडिया पर इस खास मुलाकात की कुछ फोटोज भी देखने को मिली हैं. अमर उजाला की खबर के अनुसार, रजनीकांत ने अपनी बेटी की शादी का पहला निमंत्रण तमिलनाडू कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष थिरूनवुकरासर को दिया. रजनीकांत ने बताया कि उनकी बेटी की शादी की तैयारियों के काम में थिरूनवुकरासर सबसे आगे हैं और इसलिए उन्होंने सबसे पहले उन्हें ही निमंत्रण दिया.

रजनीकांत ने बताया कि अभी वो कई सारे राजनेताओं को शादी में आमंत्रित करने के लिए उनसे मिल रहे हैं. सुपरस्टार ने अपनी इन मुलाकातों को स्पष्ट करते हुए कहा कि इन मुलाकातों के जरिए वो किसी भी तरह का राजनीतिक फायदा लेने का प्रयास नहीं कर रहे हैं. बात करें रजनीकांत की बेटी सौंदर्य की तो उन्होंने पिछले साल विशागन से सगाई की.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2019 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

