मनोरंजन

प्रियंका-निक के ग्रैंड रिसेप्शन के मेहमान बने पीएम मोदी, खास अंदाज में दी बधाई, देखें Video

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खास मेहमान के तौर पर पहुंचे. पीएम ने यहां प्रियंका और निक को खास अंदाज में बधाई दी. उन्होंने स्टेज पर निक जोनस की मां और पिता से पारंपरिक भारतीय अंदाज में हाथ जोड़ कर उनका अभिवादन किया.

प्रियंका-निक के ग्रैंड रिसेप्शन के मेहमान बने पीएम मोदी, खास अंदाज में दी बधाई, देखें Video
प्रियंका-निक को पीएम मोदी ने दी बधाई (Photo Credits- Instagram)

राजधानी दिल्ली (Delhi)  के ताज पैलेस में प्र‍ियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी ग्रैंड रिसेप्शन चल रहा है. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खास मेहमान के तौर पर पहुंचे. पीएम ने यहां प्रियंका और निक को खास अंदाज में बधाई दी. उन्होंने स्टेज पर निक जोनस की मां और पिता से पारंपरिक भारतीय अंदाज में हाथ जोड़ कर उनका अभिवादन किया. प्रियंका और निक स्टेज पर अपने पेरेंट्स के साथ स्टेज पर पहुंचे और उन्होंने पीएम मोदी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. इस रिसेप्शन में प्रियंका ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ था जिस पर सिल्वर कलर की बेहद शानदार कारीगरी की गई थी.

प्रियंका और निक के दिल्ली रिसेप्शन में उनके सभी करीबी दोस्तों के शरीक होने की खबरें हैं. जानकारी के मुताबिक ये रिसेप्शन प्रियंका ने अपने खास दोस्तों के लिए ही रखा है. खबर ये भी है कि हॉलीवुड स्‍टार ड्वेन जॉनसन यानी द रॉक भी इसमें मौजूद रहेंगे. वह दोनों ही सितारों के करीबी दोस्‍त हैं. प्रियंका चोपड़ा ने उनके साथ बेवॉच फिल्‍म में काम किया है तो निक जोनस के साथ वह जुमांजी 2 में काम कर चुके हैं. यह भी पढ़ें- प्रियंका-निक के ग्रैंड रिसेप्शन की शानदार तस्वीरें आई सामनें, न्यूली वेड्स कपल का लुक हुआ वायरल

 

View this post on Instagram

 

EPIC #priyankachopra #nickjonas with PM Modi #nickyankawedding #manavmanglani @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

बता दें कि इस ग्रैंड रिसेप्शन से पहले आज उनकी शादी की पहली तसवीरें भी सोशल मीडिया पर देखने को मिली हैं. इन फोटोज को पीपल मैगजीन (People Magazine) ने स्पेशल तौर पर इंटरनेट पर शेयर किया है. इनमें प्रियंका की क्रिस्चियन और हिंदू वेडिंग की फोटोज देखने को मिली हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2018 10:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).