बॉलीवुड

Congratulations! निक जोनस की हुईं प्रियंका चोपड़ा, क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस में आज जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी की

Congratulations! निक जोनस की हुईं प्रियंका चोपड़ा, क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits: Yogen Shah)

जोधपुर: बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने आज जोधपुर (Jodhpur) के उम्मेद भवन पैलेस (Umaid Bhawan Palace) में बॉयफ्रेंड निक जोनस (Nick Jonas) से शादी कर ली. शादी ईसाई रीति रिवाज का पालन करते हुए हुई. शादी में प्रियंका और निक ने राल्फ लॉरेन(Ralph Lauren) डिजाइनर के कपड़े पहने हुए थे. यहां निक के पिता पॉल केविन जोनस ने शादी की परंपरा की सभी देखभाल की.

जानकारी है कि शादी से पहले प्रियंका और निक ने काफी देर तक फोटोशूट किया जिसके बाद होटल के बैक लॉन में शादी की रस्में निभाई गई.

ये भी पढ़ें: प्रियंका-निक की शादी कवर करने गई मीडिया का सुरक्षाकर्मियों से झगड़ा, बुलानी पड़ी पुलिस, देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

Congratulations #priyankachopra #nickjonas for their wedding ❤️❤️❤️❤️❤️❤️ @voguemagazine

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

बताया जा रहा है कि आज शादी बेहद वेस्टर्न अंदाज में हुई. यहां निक और प्रियंका के परिवारवाले भी बेहद खुश नजर आए और साथ ही उन्हें अपना आशीर्वाद दिया. क्रिश्चियन अंदाज में शादी करने के बाद प्रियंका और निक कल (2 दिसंबर) भारतीय परंपरा से शादी की रस्में निभाएंगे.

 

View this post on Instagram

 

The beautiful fireworks told us that the Christian wedding was over. Congratulations Mr and Mrs Jonas

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

प्रियंका और निक की शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं. इस पल का कितना प्रियंका और निक को इंतजार था उतना ही उनके सभीफैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2018 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).