Bhojpuri Song 2025: पवन सिंह के भोजपुरी गाना 'Ghaghari' गाने ने मचाया धमाल, 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज (Watch Video)
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना 'घाघरी' रिलीज होते ही धूम मचा रहा है. टी-सीरीज हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने ने महज कुछ ही दिनों में 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं.
Bhojpuri Song 2025: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना 'घाघरी' रिलीज होते ही धूम मचा रहा है. टी-सीरीज हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने ने महज कुछ ही दिनों में 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं. पवन सिंह और श्वेता शर्मा पर फिल्माए गए इस गाने को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और सोशल मीडिया पर भी यह काफी ट्रेंड कर रहा है. 'घाघरी' गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. Top 5 Bhojpuri songs of 2025: भोजपुरी के टॉप 5 गाने जिन्होंने 2025 की शुरुआत में मचाया धमाल, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का दिखा जलवा (Watch Video)
म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह और श्वेता शर्मा की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. रंग-बिरंगे सेट, जबरदस्त डांस मूव्स और आकर्षक विजुअल्स के चलते यह गाना देखने में भी बेहद शानदार है. गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसे रिलीज के कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिले थे. वहीं, यूट्यूब पर भी यह गाना #1 ट्रेंड कर रहा है.
देखें भोजपुरी गाना 'घाघरी':
टी-सीरीज हमार भोजपुरी ने गाने के साथ लिखा, "भोजपुरी गाना 'घाघरी' प्रस्तुत है. इस गाने को सुनें और अपना प्यार लाइक, कमेंट और शेयर कर दिखाएं." भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह का दबदबा एक बार फिर इस गाने के जरिए साफ नजर आ रहा है. 'घाघरी' ने यह साबित कर दिया कि पवन सिंह का स्टारडम आज भी फैंस के दिलों पर राज कर रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2025 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

