Nusrat Bharucha ने अपनी हॉरर फिल्म 'छोरी' का मोशन पोस्टर किया शेयर
अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने अपनी आगामी हॉरर फिल्म 'छोरी' की एक झलक साझा की है, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. नवंबर में रिलीज होने वाली इस फिल्म से नुसरत हॉरर जॉनर में डेब्यू करेंगी.
मुंबई, 14 सितम्बर : अभिनेत्री नुसरत भरुचा (Nusrat Bharucha) ने अपनी आगामी हॉरर फिल्म 'छोरी' की एक झलक साझा की है, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. नवंबर में रिलीज होने वाली इस फिल्म से नुसरत हॉरर जॉनर में डेब्यू करेंगी. टीजर में लाल रंग के लहंगे में एक भूतिया महिला अपने बेबी बंप को पकड़े हुए दिख रही है.
नुसरत ने इसे कैप्शन दिया, "डर का नया चेहरा हमें परेशान करने के लिए आ रहा है. हैशटैग छोरी ऑन प्राइम, इस नवंबर केवल प्राइम वीडियो पर ." यह भी पढ़ें : Sauf Benefits: ये पुरुषों में सेक्स पॉवर तो महिलाओं में कामोत्तेजना को बढ़ाते हैं, जानें और क्या है इनमें औषधीय गुण?
The new face of horror is coming to haunt us! 😨#ChhoriiOnPrime, this November only on @PrimeVideoIN @FuriaVishal @Abundantia_Ent @TSeries @CryptTV @PsychScares @vikramix @ShikhaaSharma03 @NotJackDavis @mmvfilms @rajeshjais1 @yaaneea_b @VishalKapoorVK pic.twitter.com/Qc1iscQyb5
— Nushrratt Bharuccha (@Nushrratt) September 14, 2021
विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज, क्रिप्ट टीवी और अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, हॉरर फिल्म एक प्रशंसित मराठी फिल्म 'लपछापी' की रीमेक है. नुसरत ने 'कल किसने देखा' के साथ 2009 में बॉलीवुड डेब्यू किया था. जिसके बाद वह 'प्यार का पंचनामा', 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'ड्रीम गर्ल' और 'छलांग' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में नजर आई.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2021 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

