बॉलीवुड

विक्की कौशल संग डांस करते वक्त Oops मोमेंट का शिकार होने से बची नोरा फतेही, देखें वीडियो

पार्टी में मीडिया की मौजूदगी के दौरान विक्की कौशल और नोरा ने स्टेज पर डांस किया. लेकिन डांस करते वक्त नोरा की ड्रेस थोड़ी ऊपर चढ़ जाती हैं. जिससे नोरा असहज हो जाती हैं और अपनी ड्रेस संभालने लग जाती हैं.

विक्की कौशल संग डांस करते वक्त Oops मोमेंट का शिकार होने से बची नोरा फतेही, देखें वीडियो
(Image Credit: Yogen Shah/Instagram)

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) का 'पछताओगे' (Pachtaoge Success Party) गाना रिलीज हो चुका हैं. रिलीज के साथ ही ये लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है. दरअसल इस गाने में विक्की और नोरा के बीच की केमिस्ट्री (Chemistry) सभी को खूब पसंद आ रही हैं. यही वजह है कि 5 दिन में ही इस गाने को यूट्यूब पर 4 करोड़ के करीब व्यूज मिल चुके हैं. गाने की इसी सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसकी सक्सेस पार्टी रखी. जिसका हिस्सा विक्की कौशल और नोरा फतेही भी बनी. लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे नोरा Oops मोमेंट का शिकार होने से बच गई.

दरअसल पार्टी में मीडिया की मौजूदगी के दौरान विक्की कौशल और नोरा ने स्टेज पर डांस किया. लेकिन डांस करते वक्त नोरा की ड्रेस थोड़ी ऊपर चढ़ जाती हैं. जिससे नोरा असहज हो जाती हैं और अपनी ड्रेस संभालने लग जाती हैं. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि नोरा Oops मोमेंट का शिकार होते होते रही गई. आपको बता दे कि इस दौरान नोरा ने वन पिस ड्रेस पहन रखी थी.

वर्कफ्रंट की बात करे विक्की कौशल आने वाले समय में फ्रीडम फाइटर सरदार उधम सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे. जबकि नोरा फतेही वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में दिखाई देंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2019 02:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).