Priyanka Nick Wedding: प्रियंका चोपड़ा के भाई को निक जोनस देंगे यह शानदार गिफ्ट, देखें तस्वीर
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी से पहले निक अपने कुछ दोस्तों को एक शानदार तोहफा देने वाले हैं. उन्होंने इस गिफ्ट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी से पहले निक अपने कुछ दोस्तों को एक शानदार तोहफा देने वाले हैं. उन्होंने इस गिफ्ट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. निक अपने दोस्तों को एक शानदार कस्टमाइज्ड लाइम स्कूटर गिफ्ट करने वाले हैं. तस्वीर में 6 स्कूटर्स दिख रहे हैं और हर स्कूटर पर एक नाम लिखा हुआ है. ये नाम हैं- सिद्धार्थ, केविन, जोनाथन, फ्रैंकी, जो और निक. जहां सिद्धार्थ प्रियंका के भाई है, वहीं जो, फ्रैंकी और केविन निक के भाई है.
निक ने तस्वीर को शेयर करते वक्त लिखा कि, " मैं अपने ग्रूम्समैन के साथ मजे करने का कोई तरीका ढूंढ रहा था."
बता दें कि निक ने सोशल मीडिया पर अपनी बैचलर पार्टी की भी एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में निक काफी खुश नजर आ रहे हैं और समुंदर के किनारे लेटे हुए हैं.
यह भी पढ़ें:- प्रियंका चोपड़ा की इस खूबसूरत तस्वीर को निक जोनस ने बना रखा है अपने फोन का Wallpaper
खबरों की माने तो प्रियंका और निक 2 दिसंबर को शादी कर सकते हैं.बताया जा रहा है कि इन दोनों की शादी जोधपुर में होगी. फैन्स इस ग्रैंड सेलिब्रेशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2018 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

