प्रियंका चोपड़ा की इस खूबसूरत तस्वीर को निक जोनस ने बना रखा है अपने फोन का Wallpaper
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की चर्चा इन दिनों जोरो-शोरों से हो रही है. बताया जा रहा है कि 2 दिसंबर को जोधपुर में दोनों की शादी हो सकती है
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की चर्चा इन दिनों जोरो-शोरों से हो रही है. बताया जा रहा है कि 2 दिसंबर को जोधपुर में दोनों की शादी हो सकती है. शादी से पहले निक जोनस की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस तस्वीर में उन्होंने अपना फोन हाथ में पकड़ रखा है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि उन्होंने प्रियंका की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर को अपने फोन का वॉलपेपर बना रखा है. बता दें कि यह तस्वीर तब की है जब निक और प्रियंका ने अपनी पहली पब्लिक अपीयरेंस दी थी. तकरीबन एक साल पहले निक ने इस तस्वीर को अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया था.
आप भी एक नजर डालिए प्रियंका की इस तस्वीर पर: -
वैसे इसके अलावा भी आए दिन इस क्यूट कपल की कई फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. फैन्स ने प्रियंका और निक की जोड़ी को 'निकयंका' का नाम भी दे दिया है और वे बेसब्री से इन दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि अगस्त के महीने में मुंबई में प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी का आयोजन किया गया था. प्रियंका ने सोशल मीडिया पर निक के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर फैन्स को अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2018 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

