नर्गिस फाखरी की प्रेगनेंसी की खबरें मीडिया में हुई Viral, एक्ट्रेस ने बताई ये सच्चाई
क्या वाकई गर्भवती हैं नर्गिस फाखरी? अभिनेत्री ने खुद मीडिया को बताई ये सच्चाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस नर्गिस फाखरी (Nargis Fakhri) बीते काफी समय से बॉलीवुड और ग्लैमर जगत से दूरी बनाई हुई हैं. लेकिन अब उनके फैंस इस बात से खुश हैं कि नर्गिस जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं. फिल्म 'अमावास' (Amavas) के साथ नर्गिस एक बार फिर रुपहले पर्दे पर अपनी वापसी करने जा रही हैं.नर्गिस की वापसी के साथ ही अब एक बार फिर उन्हें लेकर गॉसिप्स मीडिया में शुरू हो गई हैं.
हाल ही में एक न्यूज पोर्टल ने नर्गिस को लेकर खबर छपी कि नर्गिस अपने बॉयफ्रेंड मैट (Matt Alonzo) अलोंजो से प्रेग्नेंट हैं, रिपोर्ट में बताया गया कि नर्गिस हाल ही में फिल्म प्रमोशन के दौरान बार-बार क्योंकि उन्हें उलटी आ रही थी. तब उन्हें पता चला कि वो गर्भवती हैं. इसी के साथ ये भी कहा गया कि नर्गिस ने मीडिया और सभी मौजूद लोगों के साथ बेहद अजीब ढंग से बर्ताव किया.
ये भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बाथटब में दिखाया अपना बोल्ड अवतार, फोटो Viral
अब इन खबरों को पढ़ने के बाद नर्गिस भड़क उठी हैं. उन्होंने उस मीडिया पोर्टल को ट्विटर पर फटकार लगाई है. नर्गिस ने उस खबर की एक स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "इस खबर को अभी के अभी हटाइए. आपके रिपोर्टर ने न सिर्फ गलत खबर छपी बल्कि उसे बॉडी शेम किया है जो शायद किसी बीमारी से पीड़ित है. किसी भी लेख को छापने से पहले अपने तत्थों को जांच लें."
Take this down @TheLive_Mirror your reporter published lies & not only that he has also body shamed a person that may actually be suffering from an illness. Get your facts right before u publish. pic.twitter.com/9l7mlcFMv3
— Nargis (@NargisFakhri) January 12, 2019
नर्गिस के इस जवाब के बाद उस न्यूज पोर्टल ने फौरन उस खबर को हटा दिया. गौरतलब है कि नर्गिस को कुछ ही समय पहले उनके बढ़ते वजन के चलते ट्रोल किया गया था.
View this post on Instagram
इस बात को लेकर उन्होंने मीडिया में कहा था, "मैं अपने आप को लेकर आलोचनाओं की परवाह नहीं करती. हम इतने लाइमलाइट में हैं. इसलिए जब मुझे लगता है कि मैं ठीक नहीं हूं मैं रिलैक्स रहकर अपने आप पर फोकस रखने में विश्वास रखती हूं."
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2019 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

