बॉलीवुड

वेटेरन एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी की बेटी पायल सिन्हा का निधन 

हिंदी और बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की बेटी पायल का निधन हो गया है. पायल बीते काफी समय से जुवेनाइल डायबिटीज से पीड़ित थी और वो तकरीबन डेढ़ साल से कोमा में थी.

वेटेरन एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी की बेटी पायल सिन्हा का निधन 
मौसमी चटर्जी (Photo Credits: Instagram)

Moushumi Chatterjee's Daughter Payal Sinha Passes Away: वेटेरन एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी (Moushumi Chatterjee) की बेटी पायल सिन्हा (Payal Sinha) का जुवेनाइल डायबिटीज (Juvenile Diabetes) के चलते निधन (Demise) हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पायल ने बीती रात 2 बजे के करीब अपनी अंतिम सांस ली. अप्रैल, 2017 में जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जिसके बाद डॉक्टरों से मिलना जारी था. लेकिन उनकी हालत और बिगड़ गई और अप्रैल 2018 में वो कोमा (Coma) में चली गईं. उनकी सेहत को मद्देनजर रखते हुए उनके पति डिकी उन्हें घर ले गए थे.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, मौसमी चटर्जी और उनके पति जयंत मुखर्जी ने अपने दामाद पर आरोप लगाया था कि वो उनकी बेटी पायल की देखभाल ठीक तरह से नहीं करते हैं. इसे लेकर उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए अपनी बेटी की देखभाल के लिए उन्हें अपने पास रखने की इजाजत मांगी थी.

ये भी पढ़ें: अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के घर से कामवाली बाई ने चुराए सोने के जेवरात, गिरफ्तार

मौसमी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि डिकी (Dicky) से शादी के बाद उनकी बेटी बीमार रहने लगी है. 2017 में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के बाद डिकी घर पर ही उनका ट्रीटमेंट करने लगे थे और उन्हें उनके परिवारवालों से मिलने नहीं दे रहे थे. इसी के साथ, डिकी ने नर्स और अन्य कर्मचारियों की पेमेंट भी रोक दी थी जिसके कारण वो सभी काम छोड़कर चली गईं.

पायल के निधन से उनके पूरे परिवार में शोक का माहोल है. इस घड़ी में मौसमी के फैंस और साथ ही उनके रिश्तेदार उनकी बेटी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2019 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).