PAK में परफॉर्म करके भारत लौट रहे मीका सिंह ने लगाए 'वंदे मातरम' के नारे, हुए ट्रोल

पाकिस्तान में एक शादी समरोह में परफॉर्म करने को लेकर मीका सिंह पर भारत में FWICE और AICWA ने उन्हें बैन कर दिया है और जाहिर किया कि कोई भी मेंबर उनके साथ काम नहीं करेगा. ऐसे में अब जब मीका पाकिस्तान में परफॉर्म करके भारत लौटे तो वो वाघा बॉर्डर पर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाते हुए नजर आए.

मिका सिंह (Photo Credits: Instagram)

मीका सिंह (Mika Singh) और विवादों का गहरा नाता रहा है. भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच कश्मीर (Kashmir) को लेकर चल रहे तनाव के बीच खबर आई थी कि मीका सिंह पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) के रिश्तेदार की शादी में परफॉर्म करने गए थे. ऐसे में उन्हें FWICE और AICWA यहां बैन कर दिया. अब जब मीका पाकिस्तान में परफॉर्म करके भारत लौटे वो वाघा बॉर्डर (Wagah Border) पर वो देश प्रेम उजागर करते हुए नारे लगाते नजर आए.

मीका यहां बॉर्डर पर 'भारत माता की जय' (Bharat Mata ki Jai) और 'वंदे मातरम' (Vande Mataram) के नारे लगाते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो शेयर करके उन्होंने लिखा, "भारत माता की जय'. इतने स्नेहभरे स्वागत के लिए आप सभी का धन्यवाद. एक बार फिर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और हमारे जवानों को मेरा सलाम. वो कोई भी त्यौहार नहीं मनाते ताकि हमारी जिंदगी बेहतर रहे. जय हिंद."

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में परफॉर्म कर मुश्किल में पड़े गायक मीका सिंह, ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने किया बैन

मीका के इस वीडियो पर लोगों ने कमेंट करने उन्हें ट्रोल भी किया और पाकिस्तान में परफॉर्म करने को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.

गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) को पुनर्गठित करने को लेकर धारा 370 हटा दी गई. इस बात पर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. इस मुद्दे की गर्मागर्मी के बीच मीका सिंह पाकिस्तान में परफॉर्म कर आए और अब वो हर तरह से आलोचाएं झेल रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\