बॉलीवुड

धनुष ने 'मदारी' गाने में अपने देसी धुन पर फ्रेंच एक्ट्रेस बेरेनिस को सिखाए देसी ठुमके !

अपनी पहली इंटरनेशनल फिल्म 'The Extraordinary Journey of the fakir ' के इस मदारी गाने में धनुष के देसी जलवे तो देखते बनते हैं.

धनुष ने 'मदारी' गाने में अपने देसी धुन पर फ्रेंच एक्ट्रेस बेरेनिस को सिखाए देसी ठुमके !
मदारी सॉन्ग (Photo Credits: Youtube)

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष ,जिनकी पर्सनालिटी, सादगी से भरी हैं उतना ही नूर हैं उनकी अदाकारी में. धनुष की एक्टिंग ,उनकी गायकी ,उनका डांस , हर कमाल बेमिसाल हैं.  जी हां, धनुष ने अपने देसी मूव्स से एक बार फिर जादू कर दिखाया हैं .

अपनी पहली इंटरनेशनल फिल्म 'The Extraordinary Journey of the fakir ' के इस मदारी गाने में धनुष (Dhanush) के देसी जलवे तो देखते बनते हैं.  धनुष फ्रेंच एक्ट्रेस बेरेनिके बेज़ो के साथ डांस की इस मस्ती में एकदम सराबोर हो चुके हैं और सबसे बड़ी बात ये भी हैं  कि ऑस्कर नॉमिनेटेड फ्रेंच एक्ट्रेस बेरेनिस को धनुष ने खुद देसी तुमको की क्लास भी दी हैं.

जहा बेरेनिस ने धनुष को इस फिल्म में फ्रेंच भाषा को सीखने में मदद की हैं वही हिंदी डांस स्टाइल से एकदम अनजान बेरेनिस को धनुष ने भी अपने स्टाइल के देसी लटके झटके सिखाये हैं. इतना ही नहीं बेरेनिस को देसी ठुमके लगाने में पहले थोड़ी मुश्किलें आई क्योंकि उन्होंने कभी भी इस तरह का बॉलीवुड डांस नहीं किया था. लकिन धनुष ने ठुमको की ऐसी क्लास दी की बेरेनि मानों इसमें एक्सपर्ट ही हो गईं.

गाने को अपनी आवाज दी  हैं म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर विशाल डडलानी (Vishal Dadlani) और निकिता गांधी (Nikita Gandhi) ने. साथ ही इस गाने में ने डांसिंग लीजेंड माइकल जैक्सन (Michael Jackson) के मूव्स भी किये हैं

फिल्म 'The Extraordinary Journey of the Fakir ' 21 जून को भारत के साथ और 7 जगह रिलीज की जा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2019 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).