Surgical Strike 2: भारतीय सैनिकों की मदद के लिए लता मंगेशकर ने उठाया बड़ा कदम, देंगी इतने करोड़ का दान
पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के कई कैंप फूंक डाले
पुलवामा (Pulwama) में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मुहम्मद (Jaish-E-Mohammed) और उनके बेस कैंप को तबाह कर दिया. इस हमले में कई आतंकवादी भी मारे गए. भारत की इस कारवाई के बाद यहां जश्न का माहोल है. इसमें कोई दोराय नहीं कि पुलवामा हमले के बदले में भारत में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है.
पुलवामा हमले से भारत में शोक की लहर थी. 40 से भी ज्यादा जवानों के शहीद हो जाने के चलते उनका परिवार और पूरा देश दुख में डूबा हुआ था. ऐसे में कई बड़ी हस्तियों ने शहीद जवानों के परिवारवालों को आर्थिक तौर पर सहायता पहुंचाई. अब भारत की स्वर कोकिला कही जानेवाली लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने भी भारतीय सेना के लिए मदद का हाथ उठाया है. मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, लता मंगेशकर अपने पिता पिता दीनानाथ मंगेशकर (Dinanath Mangeshkar) की पुण्यतिथि के अवसर पर 24 अप्रैल को सेना के जवानों को 1 करोड़ रूपए का दान करेंगी.
लता मंगेशकर ने महाराष्ट्र टाइम्स को दिए हुए एक इंटरव्यू में खुद इस बात की घोषणा की है.
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की मैं कड़ी निंदा करती हूँ. इस हमले में जो हमारे वीर जवान शहीद हुए है उनको मैं श्रद्धांजली अर्पित करती हूँ. इन सभी वीरों के परिवारों के दुःख में मैं शामिल हूँ.
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) February 15, 2019
गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद लता मंगेशकर ने ट्विटर के माध्यम से शहीद जवानों के परिवारवालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थी और उन जवानों को श्रद्धांजलि दी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2019 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

