मनोरंजन

अथिया शेट्टी के 29वें जन्मदिन पर केएल राहुल ने अपना रिलेशनशिप सार्वजनिक किया

अभिनेत्री अथिया शेट्टी के 29वें जन्मदिन पर क्रिकेटर केएल राहुल ने एक प्यार भरे पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया. राहुल ने अथिया के साथ पोज देते हुए दो तस्वीरें शेयर कीं.

अथिया शेट्टी के 29वें जन्मदिन पर केएल राहुल ने अपना रिलेशनशिप सार्वजनिक किया
अथिया शेट्टी, केएल राहुल (Photo Credits: Insta)

मुंबई, 6 नवंबर: अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के 29वें जन्मदिन पर क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) ने एक प्यार भरे पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया. राहुल ने अथिया के साथ पोज देते हुए दो तस्वीरें शेयर कीं. जाह्ववी कपूर के साथ केदारनाथ की फोटो शेयर कर ट्रोल हुईं सारा अली खान

तस्वीर में दोनों भोली सूरत बनाते नजर आ रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में वे कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं. राहुल ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे माय (लव इमोजी) एटदरेट अथियाशेट्टी," जिसे वर्तमान में 1.9 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं.

अथिया और राहुल को अक्सर साथ देखा जाता है. हालांकि दोनों अपने रिश्ते को लेकर हमेशा ही चुप्पी साधे रहे हैं. अथिया को आखिरी बार पर्दे पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ 'मोतीचूर चकनाचूर' में देखा गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2021 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).