बॉलीवुड

द कपिल शर्मा शो के एक्टर कीकू शारदा पर लगा 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप

द कपिल शर्मा शो में लोगों को अपनी एक्टिंग से गुदगुदाने वाले एक्टर कीकू शारदा सहित 5 लोगों पर लाखों रुपए के फ्रॉड का आरोप लगा है. जबकि एक्टर ने सभी आरोपों का खारिज किया है.

द कपिल शर्मा शो के एक्टर कीकू शारदा पर लगा 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप
कीकू शारदा (Image Credit: Instagram)

द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में बच्चा यादव का किरदार निभाने वाले एक्टर कीकू शारदा (Kiku Sharda) के खिलाफ अब 50.70  लाख रुपए की धोखाधड़ी (Money Fraud) का आरोप लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड आर्ट डायरेक्टर नितिन कुलकर्णी (Nitin Kulkarni) ने कीकू शारदा सहित 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. दरअसल नितिन कुलकर्णी ने अम्बोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई फेस्ट (Mumbai Fest) से जुड़े 6 लोगों के खिलाफ लाखों रुपए के फ्रॉड का आरोप लगाया हैं.

खबर के अनुसार नितिन कुलकर्णी को मुंबई फेस्ट के लिए सेट डिजाईन का काम दिया गया था. जो पिछले साल जनवरी में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए ग्राउंड में आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम के लिए कुलकर्णी को जो पैसे देने का वादा किया गया था. उसका भुगतान नहीं किया गया. इतना ही नहीं उन्हें जो चेक दिया गया था वो भी बाउंस हो गया था.

जबकि अपने उपर लगे आरोपों पर कीकू ने कहा कि उन्होंने भी बाकी सेलेब्स की तरह इवेंट अटेंड किया. लेकिन मुंबई फेस्ट के मेंबर नहीं है. हालांकि कीकू के पिता इसके सेक्रेटरी थे. ऐसे में उनका नाम बेवजह मामले में घसीटा जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2019 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).