मनोरंजन

Kapil Sharma and Ginni Chatrath Reception: बेहद प्यारी लग रही कपिल-गिन्नी की जोड़ी, पहुंचे ये सितारे

कपिल और गिन्नी की इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज शामिल हो रहे हैं

Kapil Sharma and Ginni Chatrath Reception: बेहद प्यारी लग रही कपिल-गिन्नी की जोड़ी, पहुंचे ये सितारे
कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ वेडिंग रिसेप्शन (Photo Credit: Instagram)

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) के साथ शादी के बाद सोमवार को मुंबई (Mumbai) में रिसेप्शन पार्टी दिया. कपिल और गिन्नी की इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड (Bollywood) और टीवी इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए. कपिल शर्मा की यह रिसेप्शन पार्टी मुंबई के जे.डब्ल्यू मैरियट (J.W Marriot) में हुई. अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी में कपिल और गिन्नी की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही थी. रिसेप्शन की तस्वीरों में पार्टी में शामिल होने आए बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे दिखे.

इनमें मनोज वाजपेयी, सोहेल खान अपने पिता सलीम खान के साथ नजर आए. इसके साथ ही खेल जगत से बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने भी शिरकत की. एक्ट्रेस रेखा और कृति सैनन के अलावा एक्टर अनिल कपूर, करण जौहर, धर्मेंद्र, जितेंद्र अपने बेटे तुषार कपूर के साथ नजर आए. एक्टर कार्तिक आर्यन, सोनू सूद, जॉनी लीवर ने भी इस रिसेप्शन पार्टी में शिरकत की.

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

कपिल शर्मा 12 दिसंबर और 13 दिसंबर को गिन्नी चतरथ से शादी के बंधन में बंधे थे. कपिल ने हिंदू रीति-रिवाज और आनंद कारज के मुताबिक शादी की थी. कपिल और गिन्नी की शादी में कई सितारों ने शिरकत की थी. चंदन प्रभाकर, सुमोना चक्रवर्ती, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, आरती सिंह और सुदेश लहरी जैसे स्टार्स कपिल की खुशी में शामिल हुए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2018 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).