लंदन से लौटते वक्त व्हीलचेयर पर बैठे दिखाई दिए थे इरफान खान, अब वजह आई सामने
इरफान लंदन में फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग कर रहे थे. लेकिन अब जब वो भारत लौटे तो व्हीलचेयर पर बैठे दिखाई दिए. इसके साथ ही उन्होंने अपना चेहरा भी छिपा रखा था.
कल इरफान खान (Irrfan Khan) को मुंबई एअरपोर्ट (Mumbai Airport) पर व्हीलचेयर (Wheelchair) पर बैठकर आते हुए स्पॉट किया गया था. दरअसल इरफान लंदन (London) में फिल्म अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium) की शूटिंग कर रहे थे. लेकिन अब जब वो भारत लौटे तो व्हीलचेयर पर बैठे दिखाई दिए. इसके साथ ही उन्होंने अपना चेहरा भी छिपा रखा था. जाहिर है इरफ़ान नहीं चाहते थे कि उन्हें लोग पहचाने. लेकिन एअरपोर्ट पर खड़े पैपराजी के कैमरे ने उन्हें पहचान लिया. जिसके बाद एक बार फिर उनके स्वास्थ को लेकर चिंता शुरू हो गई. ऐसे में अब इरफान खान की तरफ से बयान सामने आया है.
इरफान खान के स्पोकपर्सन ने स्टेटमेंट में जारी किया है. जिसके मुताबिक लंदन में अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के बाद इरफान खान की सर्जरी सफलतापूर्वक हुई है. वे मुंबई और अपने घर को बहुत मिस कर रहे थे. हम मीडिया से ये विनती करते हैं कि किसी भी तरह के कयास ना लगाएं. इतना सपोर्ट करने के लिए हम आप सभी का फिर से शुक्रिया करते हैं. यह भी पढ़े: OMG! व्हीलचेयर पर बैठ भारत लौटे इरफान खान, चेहरा छिपाते हुए एअरपोर्ट पर हुए स्पॉट
इरफान खान के फिल्मों की बात करे तो लंदन से रेयर कैंसर का इलाज करा के वापस लौटे एक्टर ने आते ही फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शुरुआत कर दी. ये फिल्म इरफान की साल 2017 में आई हिंदी मीडियम की सीक्वल है. इस फिल्म में इरफान खान संग राधिका मदान और करीना कपूर खान नजर आने जा रही हैं. इस फिल्म को होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म अगले साल 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2019 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

