बॉलीवुड

OMG! व्हीलचेयर पर बैठ भारत लौटे इरफान खान, चेहरा छिपाते हुए एअरपोर्ट पर हुए स्पॉट

पिछले काफी समय से लंदन में फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग कर रहे इरफान अब मुंबई लौट आए हैं. लेकिन उनकी वापसी सभी को चिंता में डालने वाली हैं. क्योंकि इरफान खान को मुंबई एअरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर बैठकर वापस आते हुए देखा गया.

OMG! व्हीलचेयर पर बैठ भारत लौटे इरफान खान, चेहरा छिपाते हुए एअरपोर्ट पर हुए स्पॉट
इरफान खान मुंबई एअरपोर्ट पर (Image Credit: Yogen Shah)

इरफान खान (Irrfan Khan) को लेकर एक चिंतित कर देने वाली तस्वीरें सामने आई है. दरअसल पिछले काफी समय से लंदन (London) में फिल्म अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium) की शूटिंग कर रहे इरफान अब मुंबई (Mumbai) लौट आए हैं. लेकिन उनकी वापसी सभी को चिंता में डालने वाली हैं. क्योंकि इरफान खान को मुंबई एअरपोर्ट (Mumbai Airport) पर व्हीलचेयर (wheelchair) पर बैठकर वापस आते हुए देखा गया. इसके साथ ही एक्टर ने अपना चेहरा छिपा रखा था साथ ही उन्होंने टोपी भी पहन रखी थी. जिससे कोई उन्हें पहचान ना सके. लेकिन एअरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी से इरफान ना बच सके और उन्हें स्पॉट कर लिया गया. तो वहीं इसी दौरान उनके साथ मौजूद लोग पैपराजी के कैमरे को दूर करते दिखाई दिए.

इरफान खान का इस तरह वतन वापस आना परेशान कर देने वाला है. दरअसल पिछले साल इरफान खान ने ट्विटर के जरिए फैंस को अपने रेयर बीमारी के बारे में बताया था जिसके बाद पता चला कि उन्हें कैंसर है. जिसके इलाज के लिए इरफान सालभर लंदन में रहे और वहीं अपना इलाज कराया. जिसके बाद इस साल की शुरुआत में वो भारत वापस लौटे थे.

इरफान खान

भारत लौटने के साथ ही इरफान नई फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग में व्यस्त हो गए थे. लेकिन अब जिस तरह से इरफान व्हीलचेयर पर बैठकर देश लौटे हैं उसे देखकर सवाल उठता है कि क्या वो अभी भी अपनी बीमारी से उभर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2019 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).